{"_id":"571677fd4f1c1bbc498b49cf","slug":"passing-out-parade-at-the-dogra-regiment-218-men-took-oath","type":"story","status":"publish","title_hn":"218 रिक्रूटों ने दी पासिंग आउट परेड की सलामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
218 रिक्रूटों ने दी पासिंग आउट परेड की सलामी
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Tue, 19 Apr 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
पासिंग परेड में जवानों ने दी सलामी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोगरा रेजीमेंटल सेंटर के उप कमांडेंट कर्नल शाजी जान ने मंगलवार को जमींदार लाला ड्रिल ग्राउंड पर 218 रिक्रूटों की पासिंग आउट परेड की सलामी ली। इसके बाद सभी को शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर कर्नल शाजी जान ने कहा कि वर्तमान समय में देश की परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण है।
देश की सीमाओं की रक्षा के साथ आपदा से निपटने के लिए होनहार सैनिकों की जरूरत है। कर्नल ने कहा कि प्रशिक्षण हासिल करने वाले जवान यहां सिखाए गए हुनर का अपनी यूनिट में पहुंचकर उपयोग करेंगे। अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
उन्होंने आला दर्जे की ड्रिल व उच्चकोटि के टर्नआउट के लिए जवानों की सराहना की। उन्होंने सभी रिक्रूटों को संकल्प दिलाया कि वह हमेशा भारतीय सेना की सर्वोत्तम सैनिक परंपरा को बनाए रखें और रेजिमेंट के आदर्श वाक्य ‘कर्तव्यमन्वात्मा’ अर्थात ‘स्वयं से पूर्व कर्तव्य’ को सदैव याद रखें।
विज्ञापन
कहा कि हर जवान तीन बात सदैव याद रखे ‘नाम, नमक और निशान’। इस अवसर पर मौजूद रिक्रूटों के परिवारीजन व स्कूल के बच्चों ने जवानों के साथ दिन व्यतीत किया और युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। पासिंग आउट परेड में सैन्य अधिकारी, सैनिक तथा अन्य लोग मौजूद रहे।