{"_id":"5f96faee8ebc3e9c021681d0","slug":"paramahamsa-hunger-strike-ends-faizabad-news-lko547138581","type":"story","status":"publish","title_hn":"परमहंस का अनशन खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परमहंस का अनशन खत्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। हिंदू राष्ट्र की मांग को लेकर विगत 12 अक्तूबर से आमरण अनशन पर बैठे तपस्वी छावनी के महंत परमहंस दास ने सोमवार को अपना अनशन समाप्त कर दिया। अयोध्या विधायक वेदप्रकाश गुप्ता ने गृहमंत्री अमित शाह के सचिव से महंत परमहंस दास की फोन पर वार्ता कराई, जिसके बाद उन्होंने अनशन खत्म करने का निर्णय लिया। फिर नगर विधायक ने जूस पिलाकर उनका अनशन खत्म कराया।
महंत परमहंस दास हिंदू राष्ट्र की मांग को लेकर विगत 12 अक्तूबर से अनशन पर थे। पहले उन्होंने तपस्वी छावनी मंदिर परिसर में अनशन शुरू किया था। अनशन के दसवें दिन जब उनका स्वास्थ्य बिगड़ने लगा तो पुलिस ने उन्हें अनशन स्थल से उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां उन्होंने केवल पानी लेना शुरू कर दिया लेकिन अनशन यहां भी जारी रखा। सोमवार को नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता जिला अस्पताल पहुंचे और गृहमंत्री अमित शाह के सचिव से उनकी फोन पर वार्ता कराई। जिसके बाद महंत परमहंस दास ने अनशन समाप्त करने का निर्णय लिया है।