फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Painting related to the episodes of Ramayana will be installed at Ayodhya Cantt Junction

अयोध्या कैंट जंक्शन पर लगेगी रामायण के प्रसंगों से जुड़ी पेंटिंग

Tue, 21 Dec 2021 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Painting related to the episodes of Ramayana will be installed at Ayodhya Cantt Junction
अयोध्या कैंट स्टेशन का निरीक्षण करते रेल यात्री सेवा समिति के चेयरमैन व अन्य - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। अयोध्या कैंट जंक्शन पर समस्त अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। स्टेशन के प्रवेश द्वार की दीवारों पर श्रीराम के जीवन से जुड़ी पेंटिंग्स व बोर्ड लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

स्टेशन पर पंखे व बेंच की संख्या बढ़ाई जाएंगी। यह जानकारी रेल यात्री सेवा समिति के चेयरमैन रमेश चंद्र रत्न ने दी। वह मंगलवार को अयोध्या पहुंचे और अयोध्या कैंट स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

स्टेशन पर सब कुछ ठीक मिलने पर उन्होंने 10 हजार का इनाम देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अयोध्या धाम स्टेशन पर सुविधाएं बढ़ ही रही है, लेकिन कैंट को भी अच्छे ढंग से संवारा और सजाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए स्टेशन की दीवारों पर जगह-जगह प्रभु राम के जीवन से जुड़ी पेंटिंग बनवाई जाएंगी। प्लेटफार्म के निरीक्षण के दौरान यात्रियों से भी बात की व स्टेशन की सुविधाओं के बारे में उनकी राय जानी।
इसके बाद अधिकारियों को स्टेशन पर 36 बेंच, 24 पंखे बढ़ाने के निर्देश दिए। इससे पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय, बबलू मिश्रा, सुनील शास्त्री, राजमणि सिंह ने चेयरमैन का स्वागत किया।

निरीक्षण करने पहुंची टीम में बोर्ड के सदस्य प्रकाश पाल, जयंती लाल जैन, एडीआरएम बीएस यादव, सीनियर डीसीएम जगतोष शुक्ल, स्टेशन अधीक्षक आरके उपाध्याय समेत अन्य मौजूद रहे। रेल यात्री सेवा समिति की टीम शाम को सरयू आरती में शामिल हुई। रात्रि में टीम ने अयोध्या धाम जंक्शन का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed