फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Organizations will be strengthened till the booth level, will form SP government- Lilavati

बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे संगठन, बनाएंगे सपा सरकार-लीलावती

Sat, 24 Jul 2021 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Organizations will be strengthened till the booth level, will form SP government- Lilavati
अयोध्या। पूर्व विधान परिषद सदस्य लीलावती कुशवाहा को समाजवादी पार्टी के महिला सभा का प्रदेश अध्यक्ष बनाने के बाद पार्टी पदाधिकारियों व नेताओं ने पहाड़गंज स्थित उनके आवास पहुंचकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

‘अमर उजाला’ से बातचीत में पूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाहा ने कहा कि आज प्रदेश में आधी आबादी उपेक्षित है। जगह-जगह महिलाओं, बच्चियों पर अत्याचार किया जा रहा है। मौजूदा सरकार आंखें मूंद कर बैठी है।
विज्ञापन

कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे बखूबी निभाया जाएगा। सबसे पहले बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का अभियान शुरू किया जाएगा। संगठन में फेरबदल के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी शीर्ष नेतृत्व जो निर्णय लेगा, उसी आधार पर कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौजूदा समय में सिर्फ एक मकसद है कि किस तरह आगामी विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनाई जाय और इसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। सपा में लीलावती कुशवाहा महिला वोट बैंक की मजबूत आधार मानी जाती हैं।

जिले में 18 साल तक महिला सभा का जिलाध्यक्ष रहने के बाद सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने उन्हें वर्ष 2007 में प्रदेश अध्यक्ष बनाया। इसके बाद 2012 में सपा की सरकार बनने के बाद उन्हें महिला कल्याण निगम का चेयरमैन बनाया गया।
वर्ष 2015 में विधान परिषद सदस्य नामित होने के बाद उन्होंने महिला सभा प्रदेश अध्यक्ष व महिला कल्याण निगम चेयरमैन के पद से इस्तीफा दिया।
हाल ही में विधान परिषद का उनका कार्यकाल समाप्त होने के बाद सपा शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें दोबारा महिला सभा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed