फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   orcha vishva hindu mahasangh

Ayodhya News: ओरक्षा धाम से अयोध्या तक निकाली जाएगी यात्रा

Tue, 13 Jun 2023 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 13 Jun 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
orcha vishva hindu mahasangh
अयोध्या। विश्व हिन्दू महासंघ के तत्वावधान में ओरक्षा धाम से अयोध्या तक यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा को लेकर अयोध्या नयाघाट स्थित हिन्दू धाम में संगठन की तैयारी बैठक हुई।
विज्ञापन

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने बताया कि यह ऐतिहासिक यात्रा 18 जुलाई को मध्य प्रदेश के ओरक्षा धाम से प्रारंभ होगी। इसके बाद यूपी के झांसी, कानपुर, लखनऊ, बाराबंकी होते हुए 20 जुलाई को अयोध्या पहुंचेगी। यहां दीपदान के बाद सरयू आरती होगी। 21 जुलाई को रामराज्य संकल्प सभा का आयोजन अयोध्या में कारसेवकपुरम के निकट धर्माथ मंडपम में किया जाएगा जिसमें देश-विदेश के साधु-संतो के साथ विहिप के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


बैठक में प्रदेश महामंत्री ओम प्रकाश यादव, प्रदेश अध्यक्ष धर्माचार्य प्रकोष्ठ डॉ. हरिओम पाठक, बस्ती मंडल प्रभारी सरयू प्रसाद शुक्ला, देवीपाटन मंडल प्रभारी भानू प्रताप सिंह, कानपुर मंडल प्रभारी, लखनऊ मंडल प्रभारी संजय शुक्ला, प्रदेश महामंत्री सोशल मीडिया गंगा शर्मा कौशिक, अयोध्या मंडल प्रभारी अमित सिंह, प्रवीण दूबे आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed