फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Opponents dreaming of bringing Gundaraj - Keshav Prasad

गुंडाराज लाने का सपना देख रहे विपक्षी- केशव प्रसाद

Mon, 20 Sep 2021 12:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Opponents dreaming of bringing Gundaraj - Keshav Prasad
अयोध्या-अवध विवि के संतकबीर सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते उप मुख्यमंत्री केशव प्र - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि यूपी में सरकार बनाने के बाद गुंडागर्दी को खत्म किया गया। पहले गुंडे राइफल-बंदूक लेकर चलते थे। अब वहीं गुंडाराज लाने का सपना विपक्षी देख रहे है। वे यहां अवध विवि में रविवार को प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 2019 में जब सपा-बसपा गठबंधन हुआ तो भी भाजपा को 51 प्रतिशत वोटों के साथ 64 सीटें मिली। जनता अब यूपी में गुंडागर्दी का शासन नहीं आने देगी। यूपी का कोई भी कार्यकर्ता अपने को उपमुख्यमंत्री से कम न समझे। कार्यकर्ताओं की बदौलत इतनी बड़ी विजय आयी थी। हमें 60 प्रतिशत से अधिक वोट लाना है। सपा-बसपा प्राईवेट लिमिटेड कंपनी है।
विज्ञापन

कम्पनी का मालिक ने जो कहा वह हो गया। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। यहां पहली बार विधायक बना व्यक्ति मुख्यमंत्री बन जाता है। चाय बेचने वाला देश का प्रधानमंत्री बन जाता है। जब बड़े-बड़े दलों के गठबंधन कुछ नहीं बिगाड़ पाये अब कह रहे है कि छोटे छोटे दलों से गठबंधन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री हंसराज अहीर ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों पर चलते हुए अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए सरकार संकल्पित है। सरकारी योजनाओं का लाभ शत प्रतिशत पात्रों को दिया गया है। समाज का हर वर्ग भाजपा की सरकार से काफी प्रसन्न है। पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी दयाशंकर सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश इस चार वर्षों में सक्षम व समर्थ रुप में देश व दुनिया के समक्ष आया है।
कोविड काल में यूपी सरकार के प्रयासों की सराहना वैश्विक स्तर पर की जा रही है। पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप ने कहा कि विधानसभा चुनाव में पिछड़ा मोर्चा ने जो लक्ष्य लिया है। उसको पूरा करने के लिए मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता संकल्पित है। 350 से अधिक सीटें जीतने व 60 प्रतिशत से अधिक वोट हासिल करने में पिछड़ा मोर्चा अपनी बड़ी भूमिका निभायेगा।

उन्होंने प्रदेश कार्यसमिति की सफल बैठक के लिए सभी पिछड़ा मोर्चा के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री विनोद यादव, संजय भाई पटेल, रामचंद्र प्रधान, चिरंजीव चौरसिया, भास्कर निषाद, जयप्रकाश कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed