फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Just 37 complain clear out of 542 in samadhan diwas

542 शिकायतों में 37 का हुआ निपटारा

Sun, 16 Oct 2022 12:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Just 37 complain clear out of 542 in samadhan diwas
अयोध्या-तहसील सदर में फरियादियों की समस्या एसडीएम सदर व सीओ अयोध्या।-संवाद - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। जिले की सभी पांच तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सभी तहसीलों पर 542 फरियादियों ने पहुंचकर अपनी शिकायतें दर्ज कराया, इनमें से महज 37 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हो सका। शेष मामलों में टीम गठित करके निस्तारण करने के लिए अधिकारियों ने आदेशित किया।
विज्ञापन

तहसील सदर में एसडीएम सदर विशाल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 73 शिकायतें आईं, इनमें से चार का ही मौके पर निस्तारण हो सका। रूदौली प्रतिनिधि के अनुसार समाधान दिवस में मुख्य राजस्व अधिकारी ने शिकायतों की सुनवाई की। उपजिलाधिकारी स्वप्निल यादव ने बताया कि 106 शिकायतें आईं, जिसमें चार का मौके पर निस्तारण करा दिया गया। मौके पर विधायक रामचंद्र यादव, तहसीलदार प्रज्ञा सिंह, सीडीपीओ रूदौली सिद्धिदात्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सोहावल तहसील में एसडीएम मनोज कुमार श्रीवास्तव के सामने 78 शिकायतें आईं, जिसमें से पांच का निस्तारण किया गया। बीकापुर तहसील सभागार में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार सिंह ने शिकायतें सुनी। यहां पर 90 फरियादियों ने शिकायतें दर्ज कराईं, जिनमें से 15 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। एडीएम प्रशासन ने खंड विकास अधिकारी बीकापुर सीपी उपाध्याय को शिकायत के निस्तारण करने में लापरवाही करने के लिए फटकार लगाया और सुधार करने की चेतावनी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाधान दिवस में पहुंचे बीकापुर विकासखंड क्षेत्र के सुल्हेपुर गांव निवासी कमलेश कुमारी पत्नी महेश कुमार ने बताया कि सूल्हेपुर गांव में चकमार्ग की पटाई सही स्थान पर नहीं हो रही है। पहले भी समाधान दिवस में शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। एडीएम प्रशासन ने बीडीओ को फटकार लगाई और लेखपाल को निर्देशित किया कि सोमवार को हर हाल में चकमार्ग की पैमाइश करके सूचित करें। मौके पर तहसीलदार राजेश कुमार वर्मा, अधिशासी अधिकारी रागिनी वर्मा, एसडीओ विद्युत मनोज कुमार मौर्य आदि मौजूद रहे।

मिल्कीपुर प्रतिनिधि के अनुसार मिल्कीपुर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी अनीता यादव ने शिकायतें सुनी। यहां पर 195 शिकायतें हुईं। जिनमें से नौ मामलों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। नगर पंचायत कुमारगंज निवासी भगेलू राम ने अधिकारियों को बताया कि वर्ष 2005 से अब तक दर्जनों शिकायती पत्र चकमार्ग पर हुए अतिक्रमण को हटवाने के लिए दिए जा चुके हैं। लेकिन अभी तक क्षेत्रीय लेखपाल रवि यादव द्वारा अतिक्रमण नहीं हटवाया गया। सीडीओ ने क्षेत्रीय लेखपाल को कड़ी फटकार लगाते हुए अविलंब चकमार्ग से अतिक्रमण हटवाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed