फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   online shoping fraud meesho

Ayodhya News: ऑनलाइन कंपनी मीशो के नाम पर 12 लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं से धोखाधड़ी

Wed, 23 Aug 2023 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 23 Aug 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
online shoping fraud meesho
अयोध्या। ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी मीशो की फर्जी आईडी बनाकर लाखों उपभोक्ताओं को ठगने के आरोप में कंपनी के अधिकारी की तहरीर पर दो नामजद व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इन पर आरोप है कि धोखाधड़ी कर आरोपियों ने 12 लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं को ठगा है। बीते दो माह में इस तरह के 1745 मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

फैशनियर टेक्नोलीज प्राइवेट लिमिटेड (मीशो) की ओर से अधिकृत किए गए नोडल अधिकारी मूर्ति एसएन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मीशो अपने उपभोक्ताओं को ऑनलाइन शॉपिंग बाजार उपलब्ध कराती है। मोबाइल एप्लीकेशन व वेबसाइट के माध्यम से पंजीकृत विक्रेताओं द्वारा सामानों की डिलीवरी घरों तक की जाती है। बताया कि कई ग्राहकों ने कैश ऑन डिलीवरी (सीओडी) शिपमेंट पहुंचने का इंतजार करते समय कुछ व्यक्तियों द्वारा जालसाजी करने की शिकायत की। बताया कि जालसाज उन्हें सीओडी के बजाए यूपीआई के माध्यम से भुगतान करने पर तीव्र डिलीवरी व रियायत देने का वादा भी करते हैं। यह अपने आपको मीशो कंपनी का कर्मी बताते हैं, साथ ही इनके पास ग्राहकों के सामान व पेमेंट का विवरण भी होता है। इस तरह की धोखाधड़ी के करीब 1745 मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

इसे देखते हुए जब आंतरिक जांच शुरू की गई तो पता चला कि बलरामपुर स्थित डिलीवरी सेंटर के मालिक अनुराग शुक्ला बालाजी ट्रेडर्स, श्रीकृष्ण व कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जालसाजी कर उपभोक्ताओं के नंबर में सेंध लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में पता चला कि इन्होंने बलरामपुर डिलीवरी सेंटर के माध्यम से मार्च से मई माह तक पांच लाख व फैजाबाद डिलीवरी सेंटर के माध्यम से 18 व 19 मई को 82 हजार उपभोक्ताओं का डाटा भी डाउनलोड किया है। कहा कि हमेे संदेह है कि अनुराग, श्रीकृष्ण ने ओटीपी अन्य धोखेबाजों के साथ साझा किए होंगे क्योंकि उनके द्वारा एक दिन में तीन अलग अलग स्थान दिल्ली, नोएडा व लखनऊ में स्थित आईपी पते दर्ज किए गए हैं। इस धोखाधड़ी के माध्यम से उन्होंने 12 लाख से अधिक लोगों को ठगा है। इससे यह पता चलता है कि इनका बड़ा गिरोह है। मीशो के अधिकारी की तहरीर पर कोतवाली नगर पुलिस ने अनुराग शुक्ला, श्रीकृष्ण समेत अज्ञात पर धोखाधड़ी, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed