फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   One-way traffic system implemented in the city, no jam

शहर में वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू, नहीं लगा जाम

Tue, 31 May 2022 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
One-way traffic system implemented in the city, no jam
अयोध्या। शहर में सोमवार को यातायात व्यवस्थित करने के लिए वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू कर दी गई। राहत की बात ये रही कि इससे चौक समेत अन्य व्यस्त इलाकों में जाम नहीं लगा।
विज्ञापन

प्रयोग के तौर पर पहले दिन लागू की गई इस व्यवस्था से कहीं सहूलियत मिली तो कहीं लोगों को मुसीबत भी झेलनी पड़ी। इस नई व्यवस्था का अनुपालन कराने में पुलिस को भी पसीने बहाने पड़े।
विज्ञापन

पहले से जानकारी न होने से कुछ राहगीरों को भी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा। जिसे लेकर उनकी पुलिस से नोंकझोंक भी हुई। जाम के झाम से जूझ रही शहर की यातायात व्यवस्था को आसान बनाने के लिए सोमवार सुबह आठ बजे से पूर्व निर्धारित व्यवस्था के तहत वन-वे ट्रैफिक सिस्टम लागू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन वे प्लान के तहत फतेहगंज चौराहा से चौक, रिकाबगंज से चौक, चौक से रीडगंज, चौक से गुदड़ी बाजार व नियांवा से रिकाबगंज की तरफ वाहनों को गुजरना था।
जबकि, चौक से फतेहगंज, चौक से रिकाबगंज, रीडगंज से चौक, गुदड़ी बाजार से चौक व रिकाबगंज से नियांवा की तरफ वाहनों को प्रतिबंधित किया गया था।
एक सप्ताह के लिए यह व्यवस्था प्रयोग के तौर पर लागू की गई थी। सोमवार सुबह आठ बजे से ही यह व्यवस्था प्रभावी हो गई। जिसके लिए प्रतिदिन से अधिक पुलिसकर्मियों को लगाया गया।
पहले दिन जानकारी न होने से लोग प्रतिबंधित मार्गों से गुजरने की जिद पर अड़े रहे। जिसकी वजह से पुलिस से नोकझोंक भी हुई। कई जगह लागू नियमों की अनदेखी भी हुई। लोग गाड़ी लेकर घुस गए, जिससे कुछ जगहों पर जाम सी स्थिति भी बनी।
वहीं, कई क्षेत्रों में यह व्यवस्था काफी कारगर दिखी। इस व्यवस्था की वजह से सोमवार को चौक क्षेत्र में जाम नहीं दिखाई पड़ा। फतेहगंज, बजाजा, रिकरबगंज जैसे अति व्यस्त और जाम प्रभावित क्षेत्र में भी जाम नहीं रहा।
रिकाबगंज से चौक व चौक से फतेहगंज के तरफ लोग आसानी से फर्राटा भरते हुए निकल गए। हालांकि, जिन्हें रीडगंज से चौक, रिकाबगंज से नियांवा आदि जाना था, उन्हें काफी लंबी दूरी तय करके जाना पड़ा या तो वाहन सड़क पर ही पार्क करके गंतव्य तक पैदल जाना पड़ा।
अयोध्या से आए आलोक मिश्रा को फतेहगंज रोड पर थोड़ा दूर एक दुकान पर सामान खरीदने जाना था। उन्होंने बताया कि चौक के पास ही रोक दिया गया। वहां से गंतव्य की दूरी पांच सौ मीटर से अधिक थी।
वाहन खड़ा करके पैदल ही जाना पड़ा। कौशलपुरी कॉलोनी के पिंटू यादव नियांवा चौराहा से थोड़ा पहले एक केंद्र पर जांच करवाने जा रहे थे। जिन्हें रिकाबगंज चौराहा पर ही रोक दिया गया।
बताया कि लंबा घूमकर नियांवा तक जाना पड़ा। शहर के अंकित अग्रवाल ने बताया कि मेरी एक दुकान भी है। बताने के बावजूद रिकाबगंज से प्रवेश नहीं मिला। किसी तरह पैदल वहां तक पहुंचे।
संदीप मंध्यान भी चौक स्थित अपनी दुकान आ रहे थे, उन्हें भी रोक दिया गया। बताया कि इसमें सहूलियत दी जानी चाहिए। वहीं रिकाबगंज चौराहे पर सुबह 11:05 मिनट पर सन्नाटे जैसी स्थिति रही।
ट्रैफिक पुलिस व होमगार्ड व सिपाही रोज से अधिक संख्या में खड़े रहे और वाहन चालकों को वन-वे के बारे में बताते हुए निर्धारित रूट की ओर रवाना करते रहे।
चौक घंटाघर अमूमन वाहनों व राहगीरों से खचाखच भरा रहता है। आसानी से राह पार करना चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन सोमवार को तस्वीर जुदा थी। जाम नहीं था। टीआई रणजीत यादव गलत दिशा में आ रहे लोगों को लौटाते दिखे।
चौक से फतेहगंज मार्ग पर बजाजा आदि के पास अमूमन दोनों पटरियां वाहनों की पार्किंग से भरे रहते हैं। आज एकदरा भी खाली रहा और वाहनों का जाम भी नहीं दिखा। यहां भी वाहनों को रास्ता बताने व रोकने के लिए यातायात पुलिस रही।
शहर के गुदड़ी बाजार से नियांवा की तरफ वन-वे सिस्टम था, लेकिन दोनों तरफ से वाहन घुस गए। इसकी वजह से कुछ समय के लिए जाम की स्थिति भी रही। हालांकि, जल्दी जाम खुल भी गया।
चौक घंटाघर के निकट खड़े टीआई व टीएसआई से चौक के व्यापारियों ने आपत्ति जताई। व्यापारी उत्तम बंसल, बालकृष्ण, सिराज, दिलशाद, नफीस, शोएब आदि ने कहा कि वन-वे की वजह से जब ग्राहक चौक तक आसानी से आ ही नहीं पाएंगे तो अन्यत्र कहीं जाकर खरीदारी कर लेंगे।
इसकी वजह से व्यापार चौपट होने के आसार हैं। कहा कि प्रशासन ने व्यवस्था लागू करने से पहले हम लोगों की राय लेने के लिए कहा था, लेकिन बिना ऐसे किए व्यवस्था लागू कर दी गई। शीघ्र ही इसे लेकर जिलाधिकारी से मिलकर समस्या के समाधान की मांग करेंगे।

वन-वे व्यवस्था सोमवार से लागू कर दी गई। इस संबंध में अन्य संवर्गों से बात भी की जाएगी। यदि किसी को कोई दिक्कत है तो उसमें सुधार किया जाएगा। यह व्यवस्था ट्रायल के तौर पर है, सुधार करने के बाद लागू किया जाएगा। -डॉ. राजेश तिवारी, सीओ ट्रैफिक, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed