फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   One way traffic in the city from Monday to deal with the jam

जाम से निपटने के लिए शहर में सोमवार से वन वे ट्रैफिक

Fri, 27 May 2022 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
One way traffic in the city from Monday to deal with the jam
अयोध्या। अयोध्या-फैजाबाद शहर की यातायात व्यवस्था अब बदली हुई दिखेगी। जाम व अव्यवस्थित यातायात से निपटने के लिए यातायात पुलिस ने फैजाबाद शहर में वन वे यातायात व्यवस्था लागू की है।
विज्ञापन

यह व्यवस्था सोमवार से लागू हो जाएगी, हालांकि इसे एक सप्ताह के लिए प्रयोग के तौर पर आजमाया जा रहा। अगर यह सफल रहा तो इसे स्थायी तौर पर लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

यातायात पुलिस ने शुक्रवार को यह निर्णय गुरुवार रात कमिश्नर, आईजी, डीएम व एसएसपी की बैठक के बाद लिया। नई व्यवस्था के तहत शहर के ट्रैफिक को वन-वे किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके तहत सोमवार से कचहरी से अयोध्या जाने वाले सभी प्रकार वाहन जैसे विक्रम, ऑटो, चार व दो पहिया वाहन, ई रिक्शा आदि सिविल लाइन, रिकाबगंज, चौक, रीडगंज, साहबगंज होकर अयोध्या जाएंगे।
जबकि अयोध्या से कचहरी जाने वाले वाहन बेनीगंज, साहबगंज, गुदरी बाजार, नियावा, रिकाबगंज चौराहा होकर जाएंगे। इसी तरह अन्य रूटों पर भी वन वे यातायात व्यवस्था लागू की गई है।
यातायात पुलिस ने शुक्रवार को यह निर्णय गुरुवार रात मंडलायुक्त नवदीप रिणवा, पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या कवींद्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी नितीश कुमार व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय द्वारा पुलिस लाइन स्थित सभागार में शहर के सभी व्यापारियों व व्यापार प्रकोष्ठ पदाधिकारियों के साथ की गई यातायात व्यवस्था गोष्ठी के बाद लिया।
इस बैठक में तय किया गया कि शहर क्षेत्र में जहां ट्रैफिक अधिक रहता है वहां पायलट प्रोजेक्ट पर वन-वे व्यवस्था लागू की जाए। ई-रिक्शा के लिए पार्किंग व्यवस्था व रूट निर्धारण किया जाए।
ओवरलोडिंग वाहनों को शहर क्षेत्र में नो एंट्री के समय में प्रवेश नहीं दिया जाए। इसके अलावा हाईवे, सड़क किनारे वाहनों को खड़ा नहीं करने, सभी दुकानदारों द्वारा हाई रेजूलेशन का सीसीटीवी लगाए जाने के भी निर्देश दिए गए।
इसके अलावा वेंडिग जोन बनाने, प्राइवेट पार्किंग पर भी विचार किया गया। साथ ही सुरक्षा गार्ड का सत्यापन हो तथा उनकी सूची स्थानीय पुलिस द्वारा सत्यापित कराने के निर्देश दिए गए।
सीओ यातायात डॉ. राजेश तिवारी ने शुक्रवार को बताया कि इन सभी बिंदुओं पर गहनता से विचार विमर्श करने के बाद शहर में वन-वे यातायात व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया गया है।
शहर के सभी प्रमुख क्रॉसिंगों पर यातायात पुलिस तैनात की जाएगी। जो इस व्यवस्था का सख्ती से पालन कराएगी। बताया कि इस पायलेट प्रोजेक्ट को एक सप्ताह के लिए ट्रायल पर रखा गया है।
यदि यह सफल रहा तो इसे स्थायी रूप से लागू किया जाएगा। इसकी सफलता को देखने के बाद अयोध्या नगर में भी नई यातायात व्यवस्था का प्लान बनाया जाएगा।
शहर में इस तरह रहेगी वन-वे यातायात व्यवस्था
- कचहरी से अयोध्या जाने वाले सभी प्रकार वाहन जैसे विक्रम, ऑटो, चार व दो पहिया वाहन, ई रिक्शा आदि सिविल लाइन, रिकाबगंज, चौक, रीडगंज, साहबगंज होकर अयोध्या जाएंगे।
-अयोध्या से कचहरी जाने वाहन बेनीगंज, साहबगंज, गुदरी बाजार, नियावां, रिकाबगंज चौराहा होकर जाएंगे।
-फतेहगंज से चौक आने वाले वाहन सीधे आएंगे। यह गुदरी बाजार, नियावां, रिकाबगंज, चौक होते हुए फतेहगंज को जाएंगे।
-रीडगंज से किसी भी प्रकार के वाहन चौक होकर रिकाबगंज की ओर नहीं जा पाएंगे।
-रिकाबगंज से किसी प्रकार के वाहन नियावां की ओर नहीं जा सकेंगे।
-गुदरी बाजार से किसी प्रकार के वाहन अयोध्या की ओर नहीं जा सकेंगे।
यातायात पुलिस द्वारा लागू की गई वन वे यातायात व्यवस्था चुनौती के रूप में होगी। यह चुनौती विक्रम, ऑटो व ई रिक्शा जैसे वाहन देते नजर आएंगे। रिकाबगंज से चौक-रीडगंज होकर अयोध्या जाने वाले यह वाहन अगर अपनी आदत के अनुसार कही भी सवारी उतारेंगे या बैठाएंगे तो यह नई व्यवस्था छिन्न भिन्न हो जाएगी।

क्योंकि यातायात पुलिस द्वारा यह तय नहीं किया गया है कि विक्रम, ऑटो व ई रिक्शा किस जगह से सवारी बैठाएंगे या उतारेंगे। साथ ही सभी पर्व पर शहर के मुख्य बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ के दौरान इस वन वे यातायात व्यवस्था का संचालन आसान नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed