फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   One and a half lakh cheated by pledging fake gold bracelet

Ayodhya News: नकली सोने का कंगन गिरवी रख डेढ़ लाख ठगे

Mon, 06 Mar 2023 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 06 Mar 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
One and a half lakh cheated by pledging fake gold bracelet
सोहावल (अयोध्या)। रौनाही थाना क्षेत्र के बड़ा गांव में नकली जेवर गिरवी रखकर एक सर्राफ से डेढ़ लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उसने कंगन के नकली होने की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन


रौनाही थाना क्षेत्र की सत्ती चौरा चौकी के बड़ा गांव निवासी दिनेश ज्वैलर्स के संचालक अभिषेक सोनी ने बताया कि इसी थाना क्षेत्र की एक युवती व दो युवकों ने एक मार्च को चार कंगन 70 हजार रुपये में उनके पास गिरवी रखे। महिला के साथ स्थानीय पहचान के एक युवक होने के विश्वास पर उन्होंने रकम दे दी। चार मार्च को चार कंगन तथा एक अंगूठी गिरवी के लिए लेकर यह लोग फिर आये।
विज्ञापन


उन्होंने 80 हजार रुपये देकर कंगन गिरवी रख लिये। बाद में उनकी जांच करने पर सभी जेवर नकली निकले। तांबे के इन जेवरों पर सोने का पानी चढ़ा हुआ था। चौकी प्रभारी रवीश कुमार यादव ने बताया कि सर्राफ की शिकायत पर स्थानीय व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। पूछताछ की जा रही है। आरोपी युवक का कहना है कि यह कंगन उसकी माता के हैं। उसे भी नहीं मालूम था कि इसके भीतर क्या भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed