{"_id":"615df3a68ebc3e62931b0b29","slug":"on-the-first-day-of-navratri-ramlala-will-get-fruit-food-faizabad-news-lko598954923","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र के प्रथम दिन रामलला को लगेगा फलाहारी भोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र के प्रथम दिन रामलला को लगेगा फलाहारी भोग
विज्ञापन
अयोध्या। शारदीय नवरात्र गुरुवार से शुरू हो रहे हैं। श्रीराम जन्मभूमि में रामलला के दरबार में भी नवरात्र का शुभारंभ गुरुवार को कलश पूजन के साथ हो जाएगा।
श्रीराम जन्मभूमि के मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि गुरुवार को शुभ मुहूर्त में रामलला के गर्भगृह में कलश स्थापना के साथ नवरात्र की पूजा शुरू होगी। जो नौ दिनों तक विधिविधान पूर्वक चलेगी।
बताया कि नवरात्र के प्रथम दिन व अष्टमी को रामलला व्रत रहते हैं। इसलिए उन्हें फलाहार का भोग लगाया जाता है। इसी क्रम में गुरुवार को रामलला को फलाहार में सिंघाड़े के आटे की पूड़ी, सब्जी, खीर, केला, सेब व मिष्ठान अर्पित किया जाएगा। अष्टमी को भी रामलला को फलाहार अर्पित होगा। महानवमी को हवन-पूजन के साथ नवरात्र का समापन होगा।