{"_id":"57449bd84f1c1ba22c690c9b","slug":"on-the-first-big-tuesday-pilgrims-descended","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्येष्ठ के पहले मंगल पर उमडे़ श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्येष्ठ के पहले मंगल पर उमडे़ श्रद्धालु
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Tue, 24 May 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
बड़े मंगल पर हनुमानगढ़ी में प्रसाद चढ़ाते श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्येष्ठ मास के पहले मंगलवार पर रामनगरी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सरयू तट से प्रमुख मंदिरों तक दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शनार्थियों की खासी भीड़ भोर से देर रात तक बनी रही।
जिलेभर के हनुमान मंदिरों पर दर्शन-पूजन को तांता लगा रहा। शहर के नाका हनुमानगढ़ी और रिकाबगंज हनुमानगढ़ी पर भी विशेष आयोजन किए गए। बजरंगबली की आराधना के ज्येष्ठ मास में पड़ने वाले पहले मंगलवार पर भोर से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ हनुमंतलला के दरबार में उमड़ी।
सरयू तट पर स्नान-दान के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ प्रसिद्ध नागेश्वरनाथ, कनक भवन, श्रीकालेराम आदि मंदिरों में जुटने लगी थी। प्रसिद्ध हनुमान गढ़ी मंदिर में भोर से दर्शन-पूजन के लिए दर्शनार्थियों की कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन
शहर क्षेत्र में प्रसिद्ध नाका हनुमानगढ़ी में हनुमंतलला का वासंतीय पुष्पों से श्रंगार किया गया। हनुमंतलला को विशेष भोग लगाया गया। शाम को मंदिर परिसर में भजन संध्या का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
इस अवसर पर मंदिर के महंत भाष्कर दास, पुजारी रामदास, रामनेवाज दास आदि मौजूद रहे। रिकाबगंज हनुमानगढ़ी पर भी हनुमंत लला का विशेष पूजन-अर्चन किया गया।