फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   On the anniversary of Bhoomi Pujan, the enthusiasm of Ramlala's darshan was seen among the devotees

भूमि पूजन की वर्षगांठ पर भक्तों में दिखा रामलला के दर्शन का उत्साह

Fri, 06 Aug 2021 01:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
On the anniversary of Bhoomi Pujan, the enthusiasm of Ramlala's darshan was seen among the devotees
अयोध्या। राम मंदिर निर्माण के लिए 5 अगस्त 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए भूमि पूजन की पहली वर्षगांठ पर गुरुवार को 4610 भक्तों ने रामलला के दरबार में पहुंचकर पूजन-अर्चन किया।
विज्ञापन

दर्शन कर लौटे समाजसेवी गोपाल जी दुबे ने कहा कि 5 अगस्त की तिथि हर भारतीय के लिए ऐतिहासिक तिथि है। आज भूमि पूजन की पहली वर्षगांठ है। इसलिए अपने आराध्य के चरणों में श्रद्धा निवेदित कर जन कल्याण की कामना की है। गुजरात के श्रद्धालु पवन भाई सपरिवार दर्शन को पहुँचे थे। कहा कि राम मंदिर का भूमि पूजन करोड़ों हिंदुओं के लिए आस्था का विषय है।
विज्ञापन

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट कार्यालय के प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने बताया कि गुरुवार को रामलला के दर्शन के लिए बिहार, दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, लखनऊ सहित कई प्रांतों व जिलों के भक्तों की भीड़ पहुंची थी। पहली पाली में 2010 भक्तों ने व दूसरी पाली में 2600 भक्तों ने रामलला के दरबार में पूजन अर्चन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed