फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Olympiad torch gave message to promote chess

शतरंज को बढ़ावा देने का संदेश दे गई ओलंपियाड मशाल

Wed, 29 Jun 2022 12:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Olympiad torch gave message to promote chess
अयोध्या-अवध विवि में शतरंज ओलम्पियाड मशाल रिले के लिए आयोजित कार्यक्रम में मंत्री अरविंद शर्मा,? - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। देश में पहली बार हो रहे 44वें शतरंज ओलंपियाड के आयोजन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू की गई शतरंज ओलंपियाड की मशाल रैली मंगलवार को वाराणसी से रामनगरी पहुंची। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने रैली की अगवानी की। सांसद लल्लू सिंह, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय सहित आला अधिकारियों ने भी अभिनंदन किया।
विज्ञापन

दिल्ली से निकली चेस ओलंपियाड की मशाल रैली की लखनऊ विधान भवन में 26 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व विश्व शतरंज चैम्पियन विश्वनाथन आनंद ने अगवानी कर रैली को आगे रवाना किया था।
विज्ञापन

रैली वाराणसी, जौनपुर, सुल्तानपुर आदि जनपदों से होते हुए मंगलवार को सुबह 07 बजे सर्किट हाउस अयोध्या पहुंची। यहां नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री अरविंद शर्मा, सांसद लल्लू सिंह, मेयर ऋषिकेश उपाध्याय, मंडलायुक्त नवदीप रिणवा, पुलिस उप महानिरीक्षक एपी सिंह, जिलाधिकारी नितिश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय, नगर आयुक्त विशाल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अनीता यादव, शतरंज संघ के अध्यक्ष संजय कपूर, सचिव भरत सिंह चौहान आदि ने रैली का अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से यात्रा जनपद भ्रमण करते हुए अवध विश्वविद्यालय पहुंची। मशाल को हाथ में थामे ग्रैंडमास्टर वंतिका अग्रवाल, ग्रैंड मास्टर एसएन पिगंले की अगुवाई में रैली अवध विश्वविद्यालय पहुंची तो वहां मौजूद शतरंज प्रेमियों व खिलाड़ियों रैली का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम के बाद ऊर्जा मंत्री ने रामलला के दरबार में भी हाजिरी लगाई।
ग्रैंडमास्टर वंतिका अग्रवाल ने कहा कि शतरंज खेल को लेकर जागरूकता की जरूरत है। शतरंज हमारे देश का खेल है। इसकी फिर से देश में शानदार वापसी हो रही है। इसलिए इस बार मौके को हाथ से नहीं जाने देना है। पहले शतरंज प्रतियोगिता भारत में इतनी लोकप्रिय नहीं थी, लेकिन इस बार ओलंपियाड के भारत में होने से इसे काफी अहमियत मिल रही है।
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय में आयोजित शतरंज ओलंपियाड मशाल रिले समारोह को संबोधित करते हुए नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 जून को इस मशाल रैली का उद्घाटन नई दिल्ली से किया था। शतरंज ओलंपियाड की मशाल रैली को भारत की आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के तहत मनाया जा रहा है।
इसलिए यह मशाल रैली 40 दिनों में देश के 75 शहरों व प्रदेश के नौ शहरों से होकर गुजरेगी और 28 जुलाई से 10 अगस्त तक तमिलनाडु में चेन्नई के पास महाबली पुरम में होने जा रहे 44वें शतरंज ओलंपियाड में शामिल होगी। उन्होंने कहा कि शतरंज ओलंपियाड में 188 देशों के लगभग 2000 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। यह हमारे लिए गौरव का क्षण है।

शतरंज भारत का प्राचीनतम खेल है। इस खेल का उल्लेख महाशिवपुराण में मिलता है। जिसमें परम पिता परमेश्वर महादेव एवं माता पार्वती के मध्य खेलने का उल्लेख मिलता है। इस खेल का उल्लेख महाभारत में भी मिलता है जिसके अलग-अलग नाम से जाना जाता है।

अयोध्या-सर्किट हाउस से शतरंज ओलम्पियाड मशाल रिले को रवाना करते मंत्री अरविंद शर्मा  मौजूद सांसद ?

अयोध्या-सर्किट हाउस से शतरंज ओलम्पियाड मशाल रिले को रवाना करते मंत्री अरविंद शर्मा मौजूद सांसद ?- फोटो : FAIZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed