फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   nutritious food for pregnant

गर्भवती को मिले पोषण युक्त भोजन

Thu, 09 Dec 2021 12:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
nutritious food for pregnant
अयोध्या। सरकार का हर संभव प्रयास है कि गर्भवती महिलाओं को पोषण युक्त भोजन प्राप्त हो, छह माह के शिशुओं का अन्नप्राशन हो, इसके लिए विशेष जागरूकता की आवश्यकता है। प्रदेश सरकार ने नगर निगम के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग, आईसीडीएस, श्रम विभाग, जिला नगरीय विकास अभिकरण का सहयोग प्राप्त कर वृहद कार्ययोजना बनाकर महिलाओं को जागरूक कर रही है।
विज्ञापन

ये बातें नगर आयुक्त विशाल सिंह ने जनौरा स्थित मलिन बस्ती में महिलाओं को संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए अपर नगर आयुक्त सच्चिदानंद सिंह ने कहा कि आशा बहू व आईसीडीएस की कर्मचारी डोर-टू-डोर गर्भवती व बच्चों को जागरूक करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं। इस उड़ान कार्यक्रम से जनसामान्य में चेतना पैदा हो रही है और निश्चित रूप से यह अभियान मलिन बस्तियों के उत्थान के लिए वरदान साबित होगा।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने गर्भवती उमा चौहान को फलों की टोकरी भेंट की व एक बच्चे का प्रतीकात्मक रूप से अन्नप्राशन कराया। कार्यक्रम में एक्सईएन अनूप कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी रामकिशोर यादव, सफाई निरीक्षक देवी प्रसाद शुक्ला, राजेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व बच्चे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed