फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Number of voters in the district increased to 18 lakh 45 thousand 174

18 लाख 45 हजार 174 हुई जिले में मतदाताओं की संख्या

Wed, 05 Jan 2022 12:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Number of voters in the district increased to 18 lakh 45 thousand 174
अयोध्या। जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले चुनाव में अपना नुमाइंदा चुनने के लिए इस बार 18,45,174 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन

चुनाव के दौरान मतदाता सूचियों को अपडेट कर त्रुटिहीन बनाने के लिए संचालित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के दौरान जिले में मतदाताओं की संख्या में 19,578 का इजाफा हुआ।
विज्ञापन

अब 05 जनवरी बुधवार को पुनरीक्षित मतदाता सूचियों का अनंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इसी मतदाता सूची के आधार पर ही जिले की पांचों विधान सभा क्षेत्रों में अब विधानसभा चुनाव होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में अयोध्या, गोसाईंगंज, बीकापुर, रुदौली और मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूचियों को अपडेट बनाने के लिए आयोग ने एक नवंबर 2020 से विशेष पुनरीक्षण अभियान संचालित कराया था।
इस दौरान एक जनवरी 2022 को 18 साल की आयु पूरी करने वाले युवाओं, महिलाओं और अन्य पात्रों का नाम पुनरीक्षित मतदाता सूची में शामिल किए जाने को विशेष बूथ दिवस का आयोजन भी हुआ।
नाम जुड़वाने, हटवाने व पुरानी त्रुटि दुरुस्त कराने को अलग अलग आवेदन फार्म भरवाए गए। दावे आपत्तियों का परीक्षण करने के बाद इन्हें 5 जनवरी को प्रकाशित होने वाली अनंतिम सूची में समायोजित किया गया।
आयोग से कराए गए पुनरीक्षण के दौरान मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए कुल 26,815 पुरुषों 31,430 महिलाओं ने आवेदन किया। सूची से मृतक व दूसरी जगह चले गए वोटर का नाम हटाने के लिए 18848 पुरुषों और 19891 महिलाओं ने फॉर्म सात दाखिल किया।
जांच पड़ताल के बाद पुनरीक्षित मतदाता सूची में जुड़े नए वोटरों के नाम और हटाए गए लोगों के नाम के बाद जिले में मतदाताओं की संख्या में 19578 का इजाफा हुआ है।
बुधवार को प्रकाशित होने वाले अनंतिम सूची का प्रकाशन पांचों तहसील कार्यालयों के साथ ही वीआरसी केंद्रों पर होगा। कोई भी व्यक्ति मतदाता सूची में अपना नाम देखकर संतुष्ट हो सकता है।

एक नवंबर-2021 को मतदाता
पुरुष 972047
महिला 853609
कुल 1825656
पुनरीक्षण बाद संभावित मतदाता
पुरुष 980011
महिला 865163
कुल योग 1845174
पांच जनवरी को तहसीलों पर मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इसकी सभी तैयारियां पूरी हो गयी हैं। पुनरीक्षण बाद जिले में मतदाताओं की संख्या लगभग 18.45 लाख तक हो जाएगी। कोई भी व्यक्ति तहसीलों पर अपना नाम मतदाता सूची में देख सकता है।- अमित कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन व उप जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed