फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Now visitors will only enter vehicles

अब दर्शनार्थियों के वाहनों को ही मिलेगा प्रवेश

Fri, 29 Jan 2016 11:16 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 29 Jan 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
नगर में वाहनों के बढ़ते दबाव व जाम की समस्या से निजात के लिए यातायात पुलिस ने क्षेत्र में उनके संचालन की नई व्यवस्था शुरू की है। अब दर्शन-पूजन के लिए आने वाले यात्री वाहन ही नगर में प्रवेश पा सकेंगे। अन्य वाहनों को नगर सीमा से बाहर निकाला जाएगा।
विज्ञापन


अयोध्या में श्रद्धालुओं व पर्यटकों की आम दिनों में भी हजारों की संख्या में भीड़ रहती है। मंगलवार व शनिवार के साथ ही तेरस, पूर्णिमा आदि पर्व व त्योहारों पर भारी भीड़ उमड़ती है। ऐसे में नगर क्षेत्र में लोगों की भीड़ के साथ वाहनों की भी संख्या खासी अधिक रहती है जिससे मुख्य मार्ग के साथ ही गली-कूचों में भी जाम की समस्या पैदा हो जाती है।
विज्ञापन


कई बार तीन-चार घंटे तक जाम लगा रहता है। यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस व प्रशासन को खासी मशक्कत करनी पड़ती है। मार्गों पर भीड़ के साथ वाहनों के बढ़ते दबाव को देखते हुए यातायात पुलिस ने नगर क्षेत्र में वाहनों के संचालन की नई व्यवस्था शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यातायात प्रभारी अयोध्या अशोक सिंह के मुताबिक धर्मनगरी में वाहनों के बढ़ते दबाव व जाम की समस्या से निजात के लिए सीओ यातायात नवीन कुमार नायक, टीएसआई जितेंद्र सिंह के आदेश पर रूट डायवर्जन लागू किया गया है।

नई व्यवस्था के तहत बाहर से आने वाले वाहन जो अयोध्या दर्शन के लिए आना चाहते हैं उन्हें हनुमानगुफा से वासुदेवघाट, रामघाट होते हुए जैन मंदिर दंत धावन कुंड तक निकाला जा रहा है। लखनऊ या गोरखपुर जाने वाले वाहनों को पंचकोसी परिक्रमा मार्ग से फैजाबाद शहर निकाला जा रहा है।


बताया कि नई व्यवस्था से नयाघाट से हनुमानगढ़ी चौराहे तक वाहनों का दबाव कम रहेगा और जाम की समस्या कम होगी। नई यातायात व्यवस्था में स्थानीय निवासियों को निवास का प्रमाण दिखाने पर प्रवेश में कोई दिक्कत नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed