फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Now preparing for voting in Panchayat by-election

Ayodhya News: पंचायत उप चुनाव में अब मतदान की तैयारी

Fri, 24 Feb 2023 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 24 Feb 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Now preparing for voting in Panchayat by-election
अयोध्या। त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव में नामांकन पत्र की वापसी के बाद प्रशासन अब मतदान की तैयारी में जुट गया है। मतदान के लिए तीन मतदान केंद्र और नौ मतदेय स्थल बनाए गए हैं। मतदान दो मार्च को होना है।
विज्ञापन


जिले में तीन प्रधान और 43 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए उप चुनाव कराए जा रहे हैं। ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए दाखिल 31 नामांकन पत्रों में एकल होने के कारण निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया। नामवापसी के बाद तीन प्रधान पदों के लिए कुल 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। अब प्रशासन सकुशल मतदान कराने की तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन


सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्यभान ने बताया कि उप चुनाव में मतदान के लिए कुल तीन मतदान केंद्र और नौ मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इनमें मयाबाजार ब्लॉक के भैरीपुर में एक मतदान केंद्र और दो बूथ, हैरिंग्टनगंज के चंदीपुर नगहरा में एक मतदान केंद्र और चार बूथ और रुदौली के बरावां में एक मतदान केंद्र और तीन बूथ बनाए गए हैं। अब इन बूथों पर मतदान कार्मिंकों की तैनाती की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed