फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Now electricity bill and deduction information will be available on WhatsApp and e-mail

अब व्हाट्स एप व ई मेल पर मिलेगी बिजली का बिल व कटौती की सूचना

Sat, 24 Sep 2022 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Now electricity bill and deduction information will be available on WhatsApp and e-mail
अयोध्या। पॉवर कॉर्पोरेशन अपने उपभोक्ताओं की कुंडली तैयार करने में लगा हुआ है। विभाग केवाईसी के माध्यम से उपभोक्ताओं की ई-मेल आईडी, व्हाटसएप व मोबाइल नंबर एकत्र कर रहा है। इसके माध्यम से उपभोक्ताओं को बिजली के बिल की कॉपी भेजी जाएगी।
विज्ञापन

साथ ही बार-बार रिमाइंडर कर उसे जमा करने के लिए कहा जाएगा। इसके अलावा इसके माध्यम से उपभोक्ताओं को बिजली कटौती व अन्य कार्य से आपूर्ति बाधित होने की सूचना भी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिले में अब तक 58 प्रतिशत उपभोक्ताओं का ब्योरा एकत्र किया जा चुका है। जिले में शहरी व ग्रामीण क्षेत्र मिलाकर कुल 4.27 लाख उपभोक्ता हैं। इनमें से 2.45 लाख उपभोक्ताओं का ब्योरा एकत्र किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्योरा एकत्र करने के लिए संबंधित क्षेत्र के लाइनमैन व मीटर रीडरों को लगाया गया है। मीटर रीडिंग के दौरान मीटर रीडर उपभोक्ताओं का मोबाइल नंबर बिल में फीड कर रहे हैं। उनकी ई-मेल आइडी लिखकर एसडीओ तक पहुंचा रहे हैं।
बिल जमा करने वाले काउंटर पर भी संबंधित कर्मचारी व विद्युत सब स्टेशन पर भी उपभोक्ता को इसकी जानकारी देकर उनका ब्योरा एकत्र किया जा रहा है। ध्यान रहे कि इससे पहले एसएमएस के माध्यम से बिजली बिल भेजा जाता था।
यह मेसेज बिल बनने पर, अंतिम तिथि तक व विच्छेदन तिथि के पहले तीन बार भेजा जाता था। इसको अपटेड करते हुए अब व्हाट्सएप, ई-मेल पर भी इसकी जानकारी भेजी जाएगी।

इस प्रक्रिया से विभाग को ही नहीं वरन उपभोक्ताओं को भी सुविधा मिलेगी। जिन उपभोक्ताओं ने अपना ब्योरा अभी तक नहीं दिया है वह अपने मीटर रीडर, बिल काउंटर या अपने निकट के विद्युत सब स्टेशन पर पहुंचकर अपना व्हाट्सएप नंबर, फोन नंबर और ई-मेल आईडी लिखकर दे सकते है। यह व्योरा संबंधित एसडीओ द्वारा फीड किया जा रहा है।- एके सिंह, चीफ इंजीनियर पॉवर कॉर्पोरेशन अयोध्या।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed