{"_id":"640e22d28c9c1b94e5037ef4","slug":"notice-to-contractors-get-work-done-day-and-night-faizabad-news-c-13-1-125075-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: ठेकेदारों को नोटिस, दिन-रात कराएं काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: ठेकेदारों को नोटिस, दिन-रात कराएं काम
Mon, 13 Mar 2023 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 13 Mar 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। रामपथ, भक्तिपथ और जन्मभूमि पथ के चौड़ीकरण में हो रही देरी पर जिलाधिकारी ने जो नाराजगी दिखाई थी। उसका असर दिखने लगा है। लोक निर्माण विभाग के अफसरों ने तीनों पथ के ठेकेदारों को रविवार को नोटिस जारी किया है। इसमें मैनपावर को बढ़ाकर रात दिन दो शिफ्ट में काम करने की हिदायत दी गई है।
जिला प्रशासन ने इन तीनों प्रमुख सड़कों के लिए अधिग्रहण का काम पूरा करने के बाद भवनों को तोड़वाने का काम भी पूरा कर लिया है। इसके बावजूद इन सड़कों पर चौड़ीकरण का काम समय से पूरा होता नजर नहीं आ रहा है।
खासकर रामपथ पर काम बेहद धीमी गति से चल रहा है। उधर, शासन ने चौदहकोसी और पंचकोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण के लिए भी बजट जारी कर दिया है। जल्द ही वहां भी चौड़ीकरण का काम शुरू कराया जाना है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने शुक्रवार को जब इन कार्यों की समीक्षा की तो पाया कि काम निर्धारित गति से बहुत धीमा है। इससे नाराज जिलाधिकारी नितीश कुमार ने सभी ठेकेदारों के खिलाफ चार्जशीट बनाकर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश भी लोनिवि अफसरों को दिए थे। इसके बाद से ही हलचल मची हुई है।
रामपथ पर आज से दिन-रात होगा काम
रामपथ का काम करा रहे लोनिवि निर्माण खंड तीन के अधिशासी अभियंता अंकित कुमार गर्ग ने बताया कि ठेकेदार को नोटिस दे दिया गया है। यहां सोमवार से दो शिफ्ट में काम होने लगेगा। रामपथ पर दो दिनों से पेड़ों के कटान से लेकर डक्ट बनाने तक के काम में तेजी आई है।
कई नए स्थानों पर खोदाई करके डक्ट का काम शुरू किया गया है। निर्माण खंड चार के अधिशासी अभियंता मुनीश कुमार ने बताया कि भक्तिपथ और जन्मभूमि पथ के ठेकेदारों को भी नोटिस देकर काम तेज करने को कहा गया है।
वर्जन--
हर हाल में निर्धारित समय पर गुणवत्ता परक काम किया जाना है। इसके लिए ठेकेदारों को कठोर चेतावनी दे दी गई है। मैनपावर बढ़ाकर रात-दिन काम कराया जाएगा। यदि लापरवाही नजर आई तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।
-हरीश त्रिवेदी, मुख्य अभियंता, लोनिवि
वर्जन--
काम तेज करने के लिए प्रतिदिन मीटर के हिसाब से काम कराने और उसकी नियमित समीक्षा के निर्देश हैं। लेटलतीफी करने वाले अब दंडित किए जाएंगे।
-अमित कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन
कमजोर है प्रगति रिपोर्ट-
- रामपथ (सहादतगंज से नयाघाट) : 12.93 किमी. लंबे इस मार्ग की लागत 253 करोड़ रुपये है। जनवरी 2023 में शुरू यह काम 31 मार्च 2024 तक पूरा होना है। इसकी प्रगति अभी प्रारंभिक स्थिति में है और यूटिलिटी डक्ट का काम भी शुरूआती चरण में है।
- भक्ति पथ (श्रृंगार हाट से हनुमानगढ़ी होते हुए राम जन्मभूमि पथ तक) : 742 मीटर लंबे इस पथ की लागत 10.43 करोड़ रुपये है। निर्माण 22 नवंबर 2022 से शुरू हुआ था और इसे 30 नवंबर 2023 तक पूरा करना है। अभी केवल 20 फीसदी काम हुआ है।
- जन्मभूमि पथ (सुग्रीव किला से जन्मभूमि तक) : 566 मीटर लंबे इस मार्ग की लागत 15.5 करोड़ रुपये है। 24 अगस्त 2022 को शुरू हुए इस निर्माण कार्य को इसी माह पूरा करने का लक्ष्य है। किंतु अभी इसका करीब 25 फीसदी काम बाकी है।

वर्जन