फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Not afraid of dengue, there are adequate arrangements for treatment in the district

डेंगू से डरे नहीं, जिले में इलाज के हैं पर्याप्त इंतजाम

Thu, 09 Sep 2021 01:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Not afraid of dengue, there are adequate arrangements for treatment in the district
अयोध्या। जिले में संक्रामक रोगों का कहर बढ़ता जा रहा है। डेंगू भी पांव पसार रहा है। अगस्त माह से अब तक जिले में छह मरीज मिल चुके हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अनुसार किसी को इससे घबराने की जरूरत है। जनवरी माह से अब तक पाए गए सभी 10 मरीजों की हालत सामान्य है। इसके साथ ही भविष्य में भी इलाज के पुख्ता इंतजाम का दावा किया जा रहा है। दवाएं व प्लेटलेट्स की भी पर्याप्त उपलब्धता है। इसके लिए आमजन को इसके प्रति सजग रहने व पूरी सावधानियां बरतने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

जिले में इन दिनों वायरल बुखार का कहर चल रहा है। जिले के लगभग सभी अस्पतालों में बुखार, सर्दी, खांसी, जुकाम, बदन दर्द सहित अन्य मरीजों की भारी भीड़ देखी जा रही है। बरसात के मौसम का दो माह का समय बीत जाने के बाद जगह-जगह हुए जलभराव में उत्पन्न हुए डेंगू के मच्छर भी अब डंक मारने लगे हैं। नतीजतन डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया सहित अन्य मच्छर जनित बीमारियों का खतरा भी बढ़ने लगा है। अब तक जिले में डेंगू के 10 व मलेरिया के चार मरीज मिल भी चुके हैं।
विज्ञापन

इनमें डेंगू के छह मरीज अगस्त माह से अब तक पाए गए हैं, जिनका इलाज किया गया है। हालांकि, अब तक जिले में किसी भी मरीज की डेंगू की चपेट में आने से मौत नहीं हुई है। जिले में डेंगू के जांच के लिए जिला अस्पताल स्थित क्षेत्रीय निदान केंद्र में व्यवस्था है। यहां से पॉजिटिव मिलने वाले मरीजों का जिला अस्पताल में बने 10 बेड के रिजर्व वार्ड में इलाज किया जाता है। जिला अस्पताल में स्थापित 600 यूनिट क्षमता के ब्लड बैंक में हर समय प्लेटलेट्स की उपलब्धता रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां बुधवार को भी 29 यूनिट प्लेटलेट्स विभिन्न रक्त समूहों का स्टॉक में रखा गया था। जबकि डेंगू का प्रकोप बढ़ने के बाद से 16 यूनिट प्लेटलेट्स मरीजों को चढ़ चुका है। इसके अलावा राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज दर्शननगर में बने एक हजार यूनिट क्षमता के ब्लड बैंक में भी पांच यूनिट प्लेटलेट्स रिजर्व में रखा जाता है। इस तरह मौजूदा समय में करीब 34 यूनिट प्लेटलेट्स की उपलब्धता है।
वहीं, ग्रामीणांचल स्तर भी डेंगू से लड़ने की व्यवस्था बनाई गई है। सभी सीएचसी पर पांच-पांच बेड डेंगू मरीजों के लिए आरक्षित किया गया है। यहां पर्याप्त मात्रा में पैरासीटामॉल व अन्य जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता का दावा किया जा रहा है। मलेरिया इकाई की ओर से क्षेत्रों का भ्रमण भी किया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार अभी तक जिले में किसी भी क्षेत्र से बुखार का अधिक प्रकोप बढ़ने की सूचना भी नहीं मिली है।
डेंगू से ऐसे करें बचाव
छत व टायर, पुराने बर्तनों में जलभराव न होने दें।
कूलर या फ्रिज का पानी बदलते रहें।
घर के आसपास पानी न जमा होने दें।
सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें।
स्वच्छ पानी पिएं। पूरी बांह के कपड़े पहनें।
घर की खिड़कियों व रोशनदान आदि पर महीन जाली लगवाएं।
बुखार आने पर नजरअंदाज न करें। पैरासीटामॉल का सेवन करें, आराम न होने पर चिकित्सक से सलाह लें।
मच्छरजनित रोगों का प्रकोप बढ़ रहा है, लेकिन सब कुछ नियंत्रण में है। अगस्त माह से अब तक सिर्फ छह मरीज डेंगू के मिले हैं, जिनका इलाज किया गया है। कोई गंभीर स्थिति नहीं है। टीमें लगातार क्षेत्र भ्रमण कर रही हैं, कहीं से किसी तरह की भयावह स्थिति सामने नहीं आई है। आमजन का सहयोग मिला तो स्थिति बेहतर होगी। -एमए खान, जिला मलेरिया अधिकारी, अयोध्या

अस्पताल में डेंगू जांच की सुविधा के साथ-साथ इलाज के भी पर्याप्त इंतजाम हैं। प्लेटलेट्स व प्लाज्मा की हर समय उपलब्धता रहती है। मौजूदा समय में भी पर्याप्त स्टॉक है। दवाएं भी प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं। संबंधित कर्मचारियों को हर क्षण अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है।-डॉ. सीबीएन त्रिपाठी, सीएमएस, जिला अस्पताल, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed