फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   non-traditional ceremony can not be on 6 December

छह दिसंबर पर नहीं हो सकते गैर परंपरागत आयोजन

Thu, 03 Dec 2015 10:52 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 03 Dec 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
छह दिसंबर पर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन चौकन्ना हो गया है। गुरुवार शाम डीएम-एसएसपी ने अफसरों के साथ कोतवाली व तुलसी स्मारक भवन में बैठक करके आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन


कारसेवकपुरम का निरीक्षण कर विहिप के मीडिया प्रभारी शरद शर्मा से कार्यक्रम की बाबत जानकारी ली। बैठक में अफसरों को गैर परंपरागत कार्यक्रम नहीं होने देने, भड़काऊ कैसेट व भाषणबाजी पर रोक के सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन


पेफलेट व दीवारों पर लिखे संदेशों पर भी नजर रखने का निर्देश दिया है। बैठक में डीएम अनिल ढींगरा व एसएसपी मोहित गुप्ता ने अफसरों से कहा कि छह दिसंबर को परंपरागत कार्यक्रमों के अतिरिक्त अन्य कार्यक्रम किसी भी दशा में आयोजित न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफसर इस पर नजर रखें और सख्ती से निर्देश का पालन कराएं। मगर कोई खुशी में मिठाई खिलाए, विरोध में काले झंडे लगाए या फिर अपनी दुकानें स्वेच्छा से बंद रखे तो आपत्ति भी न की जाए।

सभी मजिस्ट्रेटों को कानून व्यवस्था बनाए रखने के सख्त निर्देश दिया गया है।। एसपी सिटी आरएस गौतम ने कहा कि जुड़वा शहरों में जो पोस्टर लगाए जाएं नजर रखें कि उसमें क्या लिखा है।


साथ ही जो कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं, उनके भाषणों पर भी नजर रखें। अनावश्यक नारेबाजी, भड़काऊ कैसेट न बजने पाएं। डीएम व एसएसपी ने अफसरों के साथ कारसेवकपुरम् का निरीक्षण करके विहिप के कार्यक्रम की बाबत जानकारी भी ली।

बैठक में एडीएम सिटी आरएन शर्मा, सीओ सिटी यमुना प्रसाद, सीओ अयोध्या दिनेश द्विवेदी समेत कई कोतवाल व थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed