{"_id":"60a159b88ebc3e83fa54a717","slug":"nodal-officer-of-kovid-control-reached-ayodhya-faizabad-news-lko578315957","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड कंट्रोल के नोडल अफसर पहुंचे अयोध्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड कंट्रोल के नोडल अफसर पहुंचे अयोध्या
विज्ञापन
अयोध्या। कोविड कंट्रोल के लिए बनाए गए जिले के नोडल अफसर अपर मुख्य सचिव टी वेंकटेश रविवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने गांव में निगरानी समिति के कार्यों और कोविड अस्पताल दर्शन नगर के निरीक्षण के साथ कोविड कंट्रोल रूम में जिले के अफसरों के साथ बैठक की। बैठक में प्रशासन का फोकस निगरानी समितियों की सक्रियता, दवा की किट के वितरण पर फोकस रहा। उन्होंने गैर प्रांतों से आने वाले लोगों को चिह्नित किए जाने, सैंपलिंग और दवा किट वितरण का निर्देश दिया।
बैठक में उन्होंने प्रशासन से की जा रही कार्रवाई व गांव से शहर तक की निगरानी समितियों की सक्रियता के बारे में जानकारी ली। कहा कि निगरानी समितियों की सक्रियता से कोविड से पीड़ित होने वाले लोगों के बारे में सबसे तेज जानकारी प्राप्त हो सकती है। साथ ही लक्षण वाले व्यक्तियों को तत्काल दवा की किट उपलब्ध कराई जा सकेगी। उन्होंने निगरानी समिति के साथ ही आरआरटी को भी पूरी क्षमता के साथ काम करने पर जोर दिया गया। शहर से गांव इलाके में ट्रेसिंग के कार्य पर जोर दिया।
ज्यादा से ज्यादा जांच होने और कोविड के लक्षण पाए जाने पर तत्काल इलाज की व्यवस्था को लेकर कार्रवाई तेज करने की रणनीति बनाई गई। बैठक में नोडल अफसर ने होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों से फोन पर जानकारी किए जाने और जरूरत पर तत्काल इलाज की सुविधा दिए जाने को लेकर अफसरों से चर्चा की। इसके साथ ही संक्रमण को रोकने के लिए हर संभव प्रयास पर चर्चा के साथ कार्य करने के लिए कहा। अफसरों के साथ बैठक के बाद वह मसौधा ब्लॉक के मुमताजनगर गांव का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
बताया गया कि 05 मई से शुरू किए गए हाउस टू हाउस अभियान, संक्रमित व्यक्तियों को चिह्नित करने, ड्रग किट वितरण और सैंपलिंग कार्यों का निरीक्षण किया। लगभग तीन हजार की आबादी वाले इस गांव में सभी 569 घरों में ग्राम निगरानी समिति से भ्रमण कर नौ लक्षणात्मक व्यक्तियों का चिह्नित किया जाना बताया गया। इन सभी को दवा की किट का वितरण किया गया। साथ एंटीजन किट कराया गया। बताया गया कि वर्तमान में सभी लोग स्वस्थ हैं।
नोडल अफसर ने एल-टू कोविड अस्पताल मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। यहां निरीक्षण के समय कुल 119 मरीज भर्ती थे। बताया गया कि निमें से 117 का इलाज ऑक्सीजन के माध्यम से किया जा रहा था। सीसीटीवी लगा है। कंट्रोल रूम से निगरानी की जा रही है। परिसर में ऑक्सीजन प्लांट के निर्माण का कार्य होता पाया गया।
बताया गया है कि नोडल अफसर यहां सप्ताह भर प्रवास कर कोविड के नियमों के पालन के साथ लोगों को बेहतर सुविधाएं दिलाएंगे। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजेंगे। बैठक और निरीक्षण में उनके साथ डीएम अनुज कुमार झा, एसएसपी शैलेश पांडेय, पीडी आरपी सिंह, सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह सहित अन्य अफसर व कर्मचारी मौजूद थे।