फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   No entry of heavy vehicles in Ayodhya for 38 hours

अयोध्या में 38 घंटे भारी वाहनों की नो एंट्री

Fri, 21 Oct 2022 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
No entry of heavy vehicles in Ayodhya for 38 hours
अयोध्या। दीपोत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के मद्देनजर शनिवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह 10 बजे तक अयोध्या की सीमा में किसी भी प्रकार के मालवाहक भारी वाहन, ट्रक, डीसीएम, ट्रैक्टर आदि प्रवेश नहीं कर सकेंगे। रूट डायवर्जन प्लान का सख्ती से अनुपालन कराने के लिए एसएसपी प्रशांत वर्मा ने जिले की सीमाओं से सटे थानों को सख्त निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

लखनऊ से गोरखपुर, बस्ती की ओर जाने वाले वाहनों को बाराबंकी से जरवल रोड, कर्नलगंज, उतरौला, डुमरियागंज होकर गोरखपुर की तरफ जाना होगा।
गोंडा/बलरामपुर की ओर से अयोध्या होकर बाराबंकी व लखनऊ की ओर जाने वाले वाहनों को गोंडा या मनकापुर में रोककर करनैलगंज, जरवल रोड, रामनगर चौराहा होते हुए बाराबंकी, लखनऊ की ओर जाना होगा।
विज्ञापन

प्रयागराज/सुल्तानपुर की ओर से अयोध्या होकर बस्ती, गोरखपुर जाने वाले वाहनों को सुल्तानपुर से ही कादीपुर, शाहगंज, आजमगढ़, दोहरीघाट होते हुए गोरखपुर की ओर जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबेडकरनगर की ओर से अयोध्या होकर बस्ती, गोरखपुर जाने वाले वाहनों को अंबेडकरनगर से टांडा, कलवारी पुल होते हुए बस्ती की तरफ डायवर्जन कराया जाएगा।
रायबरेली, अमेठी की ओर से अयोध्या होकर बस्ती, गोरखपुर जाने वाले वाहनों को अमेठी से ही सुल्तानपुर, कटका, महरुआ, अंबेडकरनगर, टांडा, कलवारी पुल होते हुए गोरखपुर की ओर जाना होगा।
आजमगढ़ से अंबेडकरनगर होते हुए लखनऊ जाने वाले वाहनों को अंबेडकरनगर से महरुआ, कटका, सुलतानपुर होकर लखनऊ की तरफ जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed