{"_id":"4f584ca5e3386ebcb77325222d4697cc","slug":"nh-will-stand-on-the-same-vehicle-lawyer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय राजमार्ग पर ही वाहन खड़ा करेंगे वकील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय राजमार्ग पर ही वाहन खड़ा करेंगे वकील
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैठक में वाहन स्टैंड के रूप में राष्ट्रीय राजमार्ग को ही प्रयोग किये जाने का निर्णय लिया गया। 27 जून को सिविल लाइंस स्थित बंगला नंबर पांच ढहा दिया गया था। इसकी रिपोर्ट 40 अज्ञात वकीलों के खिलाफ लिखाई गई थी।
प्रकरण पर आंदोलन की रणनीति तय करने के लिए बुधवार को बैठक बुलाई गई। बैठक में मामले पर घंटे भर वकीलों ने अपनी राय रखी। तय हुआ कि मंडलायुक्त को ज्ञापन दिया जाय।
दोपहर बाद वकीलों ने कमिश्नर सूर्य प्रकाश मिश्र को छह सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में वकीलों की मांग है कि जिला एवं पुलिस प्रशासन से किए गए कृत्य की जांच कराई जाय।
विज्ञापन
वाहन पार्किंग स्थल क्यों बार-बार बदला जा रहा है और किन परिस्थितियों 40 वकीलों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। एसएसपी उमेश कुमार श्रीवास्तव, एडीएम नगर श्रीनिवास शर्मा व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से वकीलों का उत्पीड़न किया जा रहा है इसकी जांच कराई जाय।
वकीलों के खिलाफ दर्ज मुकदमा स्पंज कराया जाय। मंडलायुक्त ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उधर वाहन पार्किंग स्थल की समस्या को देखते हुए वकीलों ने निर्णय किया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर ही वाहन खड़ा करके उस पर एक तरफ के आवागमन को बंद कर दिया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। गुरुवार को बार की फिर इसी मसले पर बैठक बुलाई गई है।