{"_id":"576824f24f1c1b9960b481ef","slug":"newborn-baby-found-in-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में लावारिस मिली नवजात बच्ची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में लावारिस मिली नवजात बच्ची
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Mon, 20 Jun 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
नवजात बच्ची को गोद में खिलाती युवती।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खंडासा थाना क्षेत्र के किन्हूंपुर के प्राइमरी स्कूल से सोमवार को एक नवजात बच्ची लावारिस हालत में मिली। सुबह रोने की आवाज सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों को जब नवजात बच्ची के परिवारीजन नहीं मिले तो उसे गांव ले आए। अब उसका पालन पोषण गांव का एक परिवार कर रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार की भोर में तकरीबन चार बजे विद्यालय परिसर से बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। आसपास के ग्रामीण जब स्कूल में गए तो देखा कि एक नवजात रो रही थी। काफी तलाश के बाद ग्रामीणों को बच्ची के परिवारीजन नहीं मिले तो सभी उसे गांव ले आए।
बच्ची को दूध पिलाया गया। गांव के लोगों ने आपस में विचार मंथन किया। मौके पर मौजूद गांव निवासी काले निषाद ने कहा कि बच्ची की परवरिश करने को वह तैयार है। जिसके बाद ग्रामीणों ने नवजात को काले निषाद की पत्नी के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि बच्ची बमुश्किल आठ से 10 दिन की है। इसे लोकलाज के चलते किसी महिला ने लावारिस छोड़ा या लड़की पैदा होने पर ? यह सवाल सभी के मन में बना हुआ है।