फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Nephew murdered maternal uncle and three innocents by strangulation

भांजे ने मामा-मामी व तीन मासूमों की गला रेतकर की हत्या

Mon, 24 May 2021 12:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Nephew murdered maternal uncle and three innocents by strangulation
अयोध्या। इनायतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरिया निसारु गांव में शनिवार देर रात भांजे ने अपने मामा-मामी सहित उनके तीन मासूम बच्चों की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। हत्या की इस जघन्य वारदात का कारण ननिहाल की संपत्ति का विवाद बना।
विज्ञापन

वारदात की सूचना पर रात में ही डीएम अनुज कुमार झा, एसएसपी शैलेश पांडेय समेत कई थानों की पुलिस पहुंची और घटनास्थल की जांच की। एडीजी जोन एसएन साबत व आईजी अयोध्या परिक्षेत्र डॉ. संजीव गुप्ता भी रविवार सुबह मौके पर पहुंचे और आरोपी की गिरफ्तार करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक के ससुर भगवानदीन निवासी तारुन की तहरीर पर बहन-बहनोई, भांजे व उसकी पत्नी पर हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस ने मौके से आरोपी की पत्नी, मां व पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, हत्या के मुख्य आरोपी को पुलिस ने रविवार दोपहर मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया, इस दौरान आरोपी के दोनों पैर में पुलिस की गोली लगी। पवन द्वारा की गई फायरिंग में सिपाही के पैर में गोली लगी है।
इनायत नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरिया निशारू गांव में राकेश कुमार प्रजापति (35), उसकी बहन शेषमता, बहनोई रामराज, भांजा पवन कुमार व उसकी पत्नी ममता के साथ एक ही मकान में रहते थे।
भांजा पवन अपनी नानी भानमती की संपत्ति में आधा हिस्सा चाह रहा था। इसको लेकर मामा-भांजे में विवाद भी चल रहा था। भांजे पवन ने शनिवार देर रात अपने मामा राकेश के समूचे परिवार को ही रास्ते से हटा देने की ठानी।
उसने एक धारदार हथियार से सबसे पहले बर्तन साफ कर रही अपनी मामी ज्योति का गला रेत दिया। इसके बाद उसने उनकी 11 वर्षीय बेटी अंशिका तथा दो मासूम बेटों शक्ति (8) तथा ध्रुव (4) की निर्ममता पूर्वक गला रेतकर हत्या कर दी।
उसने मासूम बच्चों पर इस कदर धारदार हथियार से वार किया कि उनके हाथ पैर तक अलग हो गए थे। इसके बाद पत्नी ममता के मोबाइल से फोन कर अपने मामा राकेश कुमार जो कि गांव में किसी के दरवाजे पर बैठे थे, को यह कहते हुए बुला लिया जल्दी आओ मामी हमारे परिवार से लड़ झगड़ रही हैं।
इस पर राकेश अपने दरवाजे पहुंचा और जैसे ही उसने घर के अंदर प्रवेश किया कि दरवाजे की आड़ में छिपे उसके भांजे पवन ने उसके ऊपर धारदार हथियार से घातक वार कर दिया और जब वह जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद उसने अपने मामा के गले में कई वार कर मार डाला।
वारदात के बाद पवन मौके से भाग निकला। वारदात की सूचना पाकर जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय रात में ही मौके पर पहुंचे। पांचों मृतक का शव कब्जे में लेकर पंचायत नामा कराने के उपरांत पोस्टमार्टम हेतु भेजा।
एडीजी जोन एसएन साबत व आईजी जोन डॉ. संजीव गुप्ता ने भी रविवार सुबह मौके पर पहुंचकर जांच की। एडीजी ने मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
एसएसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि मृतक के ससुर भगवानदीन निवासी गौरा थाना तारुन की तहरीर पर मुख्य आरोपी पवन कुमार, उसके पिता रामराज, मां शेषमता व पत्नी ममता के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर पिता, मां व पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मुख्य आरोपी की तलाश में क्राइम ब्रांच, एसओजी समेत पांच टीमें लगाई गई थीं। इनमें एक पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में रविवार को दिल्ली के लिए भी रवाना हुई।
वहीं, रविवार दोपहर मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी पवन को कुचेरा बाजार के पास स्थित जंगल में घेर लिया। पुलिस मुठभेड़ में आरोपी पवन को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उसके दोनों पैर में पुलिस की गोली लगी है।

आरोपी पवन ने भी फायरिंग की थी। जिसमें सिपाही राज बहादुर यादव के पैर में गोली लगी है। बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। एसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गांव में एहितयात फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed