{"_id":"62b7539a852930064919ec09","slug":"negligence-in-redressal-of-public-grievances-is-not-tolerated-dm-faizabad-news-lko636829516","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन शिकायतों के निवारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन शिकायतों के निवारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डीएम
विज्ञापन
अयोध्या। जिले के सभी थानों पर शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम नितीश कुमार व एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने महराजगंज थाने में पहुंचकर फरियाद सुनीं। जिले भर में सभी थानों पर आईं 291 शिकायतों में 18 का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। अन्य मामलों में टीम गठित कर निस्तारण का निर्देश दिया गया।
महराजगंज थाने में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडेय व डीएम नितीश कुमार ने समाधान दिवस पर लोगों की शिकायतें सुनीं। ज्यादातर शिकायतें भूमि पर कब्जे से संबंधित थीं। डीएम ने लेखपालों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जाहिर करते हुए फटकार लगाई। पूर्व में आयोजित समाधान दिवस की शिकायतें लंबित मिलने पर उन्होंने अधीनस्थों को फटकारा और जनशिकायतों में लापरवाही न बरतने को कहा। कई पीड़ितों को फोन कर शिकायतों के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर कानूनगो रसूलाबाद मोहम्मद वसीम खान, राम तिलक वर्मा, ललित कुमार मिश्रा व मोहम्मद शादाब समेत अन्य मौजूद रहे।
वहीं, नगर कोतवाली में नगर कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान आईं तीनों शिकायतों का निस्तारण नहीं हुआ। अयोध्या कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक अश्विनी पांडेय की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। यहां आईं बीस में से चार शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया। पूराकलंदर थाने में तहसीलदार सोहावल की मौजूदगी में 25 मामलों में दो का निस्तारण कर दिया गया। जबकि 23 मामलों में राजस्व विभाग व पुलिस टीम भेजी गई है।
विज्ञापन
रौनाही थाने में सोहावल तहसीलदार पवन कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। यहां 13 में से दो शिकायतों का ही निस्तारण हुआ। प्रभारी निरीक्षक अक्षय कुमार, एसएसआई शमशाद अली व राजस्व निरीक्षक अरविंद तिवारी आदि मौजूद रहे। रुदौली कोतवाली में कोतवाल शशिकांत यादव ने जनसमस्याएं सुन कर 15 में से दो के निस्तारण के लिए राजस्व और पुलिस टीम का गठन किया।
कोतवाली बीकापुर परिसर में उपजिला अधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में आईं 26 में से पांच पुलिस व 21 राजस्व से संबंधित थी। मौके पर भूमि विवाद से संबंधित दो शिकायतों का राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम भेजकर निस्तारण कराया गया। एडीएम प्रशासन अमित कुमार ने भी समाधान दिवस में जाकर शिकायतें सुनीं। इस मौके पर प्रशिक्षु डिप्टी एसपी आशुतोष मिश्रा व कोतवाल सुमित कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
इसी प्रकार कैंट कोतवाली में नौ में शून्य, महिला थाना व रामजन्म भूमि थाना में एक-एक में से शून्य, गोसाईगंज में सात में से शून्य, हैदरगंज में 18 में से शून्य, तारुन में तीस में से चार, इनायतनगर में 46 में से दो, कुमारगंज में बारह में से दो, खंडासा में 27 में शून्य, मवई में बारह में शून्य व पटरंगा में तीन में शून्य का निस्तारण हुआ।