फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   navratra

नवरात्र आज से, रामलीलाओं का भी शुरू होगा मंचन

Sat, 28 Sep 2019 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
navratra
अयोध्या। शारदीय नवरात्र का प्रारंभ 29 सितंबर दिन रविवार से हो रहा है। इसके साथ ही विजयदशमी पर्व को लेकर रामलीलाओं का मंचन भी शुरू हो जाएगा। जिले में कुल 1148 स्थानों पर दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन

केंद्रीय दुर्गा पूजा व रामलीला समन्वय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने बताया कि फैजाबाद में 152 व अयोध्या शहर में 54 स्थानों समेत जिले में कुल 1148 स्थानों पर भव्य पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन

इनमें से 24 स्थानों पर नवरात्र के प्रथम दिन 29 सितंबर से व शेष स्थानों पर 4 व 5 अक्टूबर से पंडाल के कपाट मां के दर्शन के लिए खुल जाएंगे। बताया कि प्रतिमाओं का विसर्जन भव्य शोभायात्रा के संग 8 अक्टूबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 अक्टूबर की रात पूजा करने के बाद आधी रात बाद से दुर्गा प्रतिमाएं जीआईसी के मैदान में एकत्र होना शुरू होंगी और 8 अक्टूबर को दिन में 11 बजे से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। ये शोभायात्रा जीआईसी से निकलकर फतेहगंज, सुभाषनगर, चौक, रिकाबगंज, रोडवेज, टीवी टॉवर होते हुए निर्मली कुंड तक जाएगी।
समिति के रामलीला प्रभारी प्रेमनाथ राय ने बताया कि फैजाबाद नगर क्षेत्र में 7 व अयोध्या में एक स्थान समेत जिले में 97 स्थानों पर रामलीला का मंचन होगा। इनमें से रुदौली की ख्वाजा हाल की रामलीला सबसे पुरानी है और वो अपना 128 वर्ष पूरा कर रही है।
इनमें से फैजाबाद शहर की रामलीला 28 सितंबर से प्रारंभ हो चुकी हैं। इसके अलावा चौक की राम बारात 9 अक्टूबर को, फतेहगंज, अशोकपुरम जप्ती, हैदरगंज, साहबगंज व कोठा पार्चा की 10 अक्टूबर को निकलेगी।
जिले में कुल 1148 स्थानों पंडालों में मां की प्रतिमाओं की स्थापना होगी। इनमें से फैजाबाद शहर में 24 स्थानों पर नवरात्र के पहले दिन मां का पूजन कर उनका दर्शन किया जाएगा।

इनमें भैरव मंदिर बल्ला हाता, महाजनी टोला, वीर धर्मशाला बल्ला हाता, रामजानकी मंदिर फतेहगंज, गणेशनगर मकबरा, नाका हनुमानगढ़ी, जनौरा, नवीन मंडी, कौशलपुरी फेज-1 व 2, खोजनपुर, अवधपुरी, आईटीआई, अमानीगंज गुरुद्वारा, लक्ष्मणपुरी, भीखापुर, दुर्गा मंदिर रेतिया, जमथरा, आकाशवाणी, बेगमगंज गढ़ैया, हौसिलानगर, मोदहा, लालकुर्ती व कालीबाड़ी धारा रोड शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed