{"_id":"62893d0dc36fef26e23783de","slug":"nagar-nigam-senetry-workers-strike-from-today-faizabad-news-lko6316667150","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम सफाईकर्मियों की आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम सफाईकर्मियों की आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। नगर निगम के सफाई कर्मियों के संगठन ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा शनिवार को कर दी। रविवार से शहर में सफाई नहीं होगी। संघ का कहना है कि मांगों को लेकर निगम प्रशासन को मांग पत्र सौंपा गया, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई तो मजबूरन हड़ताल की घोषणा की गई। शनिवार को नगर निगम परिसर में उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ की बैठक बुलाई गई थी।
बैठक में नेताओं ने कहा कि नगर निगम प्रशासन को 18 मई को ही मांग पत्र सौंपा गया था। 20 मई तक वेतन भुगतान के साथ ही दूसरी मांगें शामिल थी। नेताओं का आरोप रहा कि बार-बार मांग के बावजूद नगर निगम प्रशासन ने उनकी मांगों पर गौर नहीं किया। यहां कर्मचारियों के लिए तमाम समस्याएं है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।
सभा में घोषणा की गई कि रविवार 22 मई से कर्मी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर रहेंगे। शहर में सफाई का कार्य नहीं किया जाएगा। सभी कर्मियों को सुबह आठ बजे नगर निगम परिसर में बुलाया गया है। आम सभा में संघ के महानगर अध्यक्ष विनय बाघमार, कार्यवाहक अध्यक्ष मंगल प्रसाद भारती, विनय गौतम के साथ कर्मचारी नेता और कर्मचारी मौजूद थे।