फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   nagar nigam

सीआरएस पोर्टल से बनेंगे जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र

Wed, 11 Mar 2020 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
nagar nigam
अयोध्या। अब तक अलग-अलग स्थानों पर बन रहे जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए शासन की ओर निर्धारित गाइड लाइन के अनुसार सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम सीआरएस पोर्टल से बनने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अयोध्या नगर निगम में पोर्टल की सहायता से ही प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे हैं। ग्रामीण इलाकों के अलावा रुदौली नगर पालिका व भदरसा नगर पंचायत में भी प्रमाणपत्र सीआरएस पोर्टल से बनाने की कवायद में जुटे हैं।
विज्ञापन

अयोध्या नगर निगम में प्रतिमाह लगभग 400 से अधिक जन्म व मृत्यु प्रमाण बनते हैं। काफी कवायदों के बाद भी नगरनिगम प्रशासन अब तक जन्म व मृत्यु प्रमाणपत्र की प्रक्रिया को ऑनलाइन नहीं कर सका था। इसके लिए पिछले एक वर्ष से जद्दोजहद चल रही थी लेकिन इस बीच शासन के निर्देश पर सीआरएस पोर्टल से जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए जाने के निर्देश आ गए।
विज्ञापन

इससे नगर निगम अयोध्या को आसानी हो गई। नगर निगम अयोध्या पहले से ही पोर्टल की सहायता से प्रमाण पत्र जारी करता था। हालांकि ग्रामीण इलाकों में ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल व नगर पालिका रुदौली व नगर पंचायत भदरसा अपनी वेबसाइड के माध्यम से करते थे लेकिन अब सभी को सीआरएस पोर्टल से ही रजिस्ट्रेशन व प्रमाण पत्र जारी होंगे। जिले के ग्रामीण इलाकों में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद वेरीफिकेशन कार्य के लिए नगर निगम में नगर स्वास्थ्य अधिकारी व नगर पालिका व पंचायत में स्वास्थ्य अधिकारी एवं ग्रामीण इलाकों के संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारी को सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अयोध्या नगर निगम के लोगों को नगर निगम के पुराने प्रोफार्मा पर आवेदन पत्र जमा करना होगा। इसको नगर निगम ऑनलाइन करने के बाद वेरीफिकेशन करेगा। वेरीफिकेशन के बाद वेबसाइट से ही प्रमाण पत्र जारी हो जाएगा। जन्म या मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए 21 दिन बाद अप्लाई करने पर मजिस्ट्रेट व एक साल की अवधि के बाद अप्लाई करने पर कोर्ट से आज्ञा लेने के बाद ही प्रमाण पत्र जारी होंगे।

नगर निगम में सीआरएस पोर्टल से जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए आवेदकों को पुराने प्रोफार्मा पर आवेदन करना होगा, जो लोग ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं, उनकों अपने डाक्यूमेंट का वेरीफिकेशन कराने के नगर निगम में निश्चित तिथि पर आना होगा।
एके सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निगम अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed