फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Nagapanchami day festival pilgrims descended on

नागपंचमी पर्व पर उमड़े श्रद्धालु

Thu, 20 Aug 2015 01:11 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 20 Aug 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
17 अगस्त से आरंभ हुआ प्रसिद्ध सावन झूला मेला परवान चढ़ने लगा है। मेले के दूसरे पर्व नागपंचमी पर बुधवार को श्रद्धालुओं का भारी जमावड़ा रहा।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं ने पवित्र सरयू में स्नान कर प्रमुख मंदिरों में अपने आराध्य की पूजा-अर्चना कर दर्शन लाभ अर्जित किया। मंदिरों में झूलनोत्सव कार्यक्रमों के साथ विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के आयोजनों की धूम है।

कनक भवन, हनुमान गढ़ी, रंगमहल, विअहुति भवन, लक्ष्मण किला, श्रीकालेराम, दिव्य कला कुंज, रामहर्षण कुंज, सद्गुरु सदन गोलाघाट, श्रीमणिराम दास की छावनी, श्रीराम बल्लभाकुंज, राजगोपाल मंदिर, सियाराम किला, जानकी महल ट्रस्ट, बिड़ला धर्मशाला आदि प्रमुख मंदिरों में प्रदेश व स्थानीय कलाकारों के शास्त्रीय भजन-संगीत और सखी संप्रदाय की सखियों के नृत्य कार्यक्रम विशेष रुप से श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
विज्ञापन


नाग पंचमी पर्व पर सरयू तट स्थित प्रसिद्ध शेषावतार लक्ष्मण मंदिर व नागेश्वरनाथ मंदिर पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान व कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ व नाग देवता को दूध व खीर का भोग लगा प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रायगंज स्थित स्वर्णखरि कुंड पर आयोजित मेले में दंगल प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। जिसमें जिले के पहलवानों ने हिस्सा लिया तो बच्चों ने गुड़िया पीट कर पर्व को मनाया।

पर्व के मद्देनजर भोर से ही श्रद्धालुओं की भीड़ सरयू के स्नान घाटों से प्रमुख मंदिरों को जाने वाली सड़कों पर दर्शनार्थियों की कतारें लगी रहीं। भीड़ के मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था भी सख्त की थी।

स्नानघ् ाटों पर विशेष चौकसी के साथ ही सभी प्रमुख मंदिरों के आसपास पुलिस व सुरक्षा बल तैनात था। भीड़ में असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए सादी वर्दीधारी पुलिस के सिपाही तैनात किए गए थे। प्रशासन व पुलिस के अफसर स्वयं भी मेला क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे।


सरयू तट स्थित प्रसिद्ध लक्ष्मण मंदिर विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। मंदिर में अभिषेक व पूजन-अर्चन के कार्यक्रम आयोजित हुए। शाम को शेषावतार भगवान की झांकी सजाई गई। मंदिर में दर्शन-पूजन व झांकी देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed