{"_id":"63deab59b84b984fd83e1b2e","slug":"na-faizabad-news-c-13-1-76525-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: पिता ने डांटा तो चेन्नई से अयोध्या पहुंच गया बालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: पिता ने डांटा तो चेन्नई से अयोध्या पहुंच गया बालक
Sun, 05 Feb 2023 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 05 Feb 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। चेन्नई से अयोध्या आ गए एक बालक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पिता की डांट से नाराज होकर बालक ट्रेन से अयोध्या पहुंच गया था। अयोध्या पुलिस व बाल कल्याण समिति के प्रयास से बालक अपने परिजनों से मिल पाया।
करीब एक महीने से लापता 13 वर्षीय वाहिद को बाल कल्याण समिति के प्रयास से उसके घर चेन्नई पहुंचाया गया। समिति के अध्यक्ष सर्वेश अवस्थी ने बताया कि विगत 11 जनवरी को चौकी प्रभारी सिविल लाइन धर्मेंद्र मिश्रा द्वारा समिति को जानकारी दी गई कि एक बालक जो तमिल में बात कर रहा है, मिला है।
समिति द्वारा तमिल भाषा के जानकार से बच्चे की काउंसलिंग कराई गई। बच्चे ने बताया कि वह पिता द्वारा डांटने के कारण ट्रेन में बैठ गया और अयोध्या पहुंच गया।
विज्ञापन
सर्वेश ने बताया कि बालक को कुछ समय के लिए न्यायपीठ बाल कल्याण समिति के आदेश पर बाल गृह आवासित कराया गया। पिता से संपर्क कर बालक को ले जाने को कहा गया तो उन्होंने अस्वस्थ होने के चलते असमर्थता व्यक्त की।
इसके बाद कोतवाली नगर पुलिस के सहयोग से बाल कल्याण समिति चेन्नई (दक्षिण) से संपर्क किया गया और बालक को उसके सुपुर्द किया गया। समिति ने बच्चे को पिता के सुपुर्द किया। संवाद