फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   NA

Ayodhya News: पूरे हो चुके प्रोजेक्ट जल्द कराएं हस्तातंरित

Fri, 03 Feb 2023 09:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 03 Feb 2023 09:37 AM IST
विज्ञापन
NA
अयोध्या। अयोध्या विजन डाक्यूमेंट 2047 के तहत पूरी हो चुकी परियोजनाओं को अब संबंधित विभागों को सौंपने की कार्रवाई शुरू होगी। इसे लेकर मंडलायुक्त ने संबंधित विभागों के अफसरों को निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने अन्य परियोजनाओं में तेजी लाने के लिए कहा।
विज्ञापन

आयुक्त सभागार में बुधवार देर शाम विजन डाक्यूमेंट की समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त गौरव दयाल ने कहा कि जो प्रोजेक्ट लगभग पूरे हैं, उनकी सूची बनाकर हैंडओवर शुरू करें। आवास विकास परिषद से बन रही ग्रीन टाउनशिप के बारे में बताया गया कि इसके तहत कुल 1194.33 एकड़ प्रस्तावित भूमि में पहले चरण में 487.41 एकड़ भूमि अधिग्रहीत हो चुकी है।
विज्ञापन

पहले चरण में होटल व्यावसायिक भूखंड, सामुदायिक सुविधाएं, संस्थागत भूखंड, अंतर्राष्ट्रीय एवं राज्यों के भवनों के लिए प्रस्तावित भूखंड, अल्प आय वर्ग एवं दुर्बल आय वर्ग के लिए भूमि आदि के भूखंड आरक्षित हो गए है। इनके लेआउट प्लान पर कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने एनएचआई से प्रस्तावित 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के सर्वे की समीक्षा के दौरान कहा कि अगली बैठक में एनएचआई के कंसलटेंट भी आएं। कहा कि जिन कार्यों के लिए रिवाइज एस्टीमेट की जरूरत है, उनकी सूची बनाकर दें।

अयोध्या में निर्माणाधीन सभी कुंडों तथा सभी निर्माणाधीन 33 पार्क के स्थानों की सूची भी उन्होंने मांगी। डीएम नितीश कुमार ने कलेक्ट्रेट के निकट निर्माणाधीन स्मार्ट पार्किंग समय से पूरा कर शुरू कराने का निर्देश दिया। बैठक में सीडीओ अनिता यादव, एडीएम एलए प्रभाकांत अवस्थी, परियोजना निदेशक आरपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed