{"_id":"63da79fd4d1de1054a43a4ac","slug":"na-faizabad-news-c-13-1-72102-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: पांच साल बाद जिला अस्पताल को मिली सीटी स्कैन मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: पांच साल बाद जिला अस्पताल को मिली सीटी स्कैन मशीन
Wed, 01 Feb 2023 08:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 01 Feb 2023 08:11 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। पांच साल बाद जिला अस्पताल में सीटी स्कैन सेवा अब बहाल हो सकेगी। पीपीपी मॉडल पर संचालित होने वाली सीटी स्कैन मशीन मंगलवार को यहां पहुंच गई है। इंस्टॉलेशन के बाद शीघ्र ही सेवाएं प्रारंभ करने का दावा किया जा रहा है।
वर्ष 2017 से जिला अस्पताल में स्थापित सीटी स्कैन मशीन खराब हो गई थी। कई बार प्रयास के बावजूद मशीन नहीं बनी। बाद में सरकार ने पीपीपी मॉडल पर सीटी स्कैन सेवा प्रारंभ करने के लिए एक मशीन आवंटित किया था। इसके लिए सिविल कार्य हृदय रोग यूनिट में कराए गए थे। मंगलवार को मशीन जिला अस्पताल भेज दी गई, जिसे इंस्टॉल कराया जा रहा है।
अस्पताल के सीएमएस डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि सीटी स्कैन मशीन प्राप्त हो गई है। इसे इंस्टॉल किया जा रहा है। मशीन पीपीपी मॉडल पर संचालित होगी। कंपनी के इंजीनियर व्यवस्था में लगे हुए हैं। शीघ्र ही सेवाएं प्रारंभ होंगी और हेड इंजरी समेत अन्य गंभीर बीमारियों का उपचार हो सकेगा। संवाद