फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   NA

Ayodhya News: अयोध्या में 14,288 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव

Wed, 01 Feb 2023 08:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 01 Feb 2023 08:09 PM IST
विज्ञापन
NA
अयोध्या। मंडल स्तरीय इनवेस्टर्स समिट की तैयारी जोरों पर है। निवेशकों का रुझान अयोध्या की तरफ तेजी से बढ़ा है। मंडल स्तरीय इन्वेस्टर्स समिट की इस तैयारी के बीच अब तक यहां 14288 करोड़ के निवेश के प्रस्ताव मिले हैं। उम्मीद है कि अभी और भी बड़़ी संख्या में निवेश के प्रस्ताव हासिल होंगे।
विज्ञापन

अयोध्या इस समय निवेशकों की पहली पसंद बन गया है। होटल, धर्मशाला, खान-पान के सामान, बिजली, पर्यटन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में खास तौर से निवेशकों का रुझान बढ़ा है। प्रदेश में निवेश के जरिए रोजगार सृजन के लिए इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन की तैयारी है।
विज्ञापन

इसी कड़ी में एक फरवरी को मंडल स्तरीय इन्वेस्टर्स समिट होगी। इसमें सूबे के मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी शामिल होंगे। इसको लेकर उद्योग विभाग, यूपी सीडा तैयारी में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया है कि मंगलवार को भी दोनों विभाग के अफसरों ने विभिन्न संगठनों के लोगों से मुलाकात कर निवेश के लिए प्रोत्साहित किया। इसके साथ ही दूसरे कई अन्य विभागों ने भी निवेशकों से संपर्क शुरू किया गया है।
अयोध्या मंडल को इन्वेस्टर्स समिट के लिए कुल 11 हजार करोड़ का लक्ष्य दिया गया है। मंडल स्तरीय समिट की पूर्व संध्या तक निवेशकों का रुझान उत्साहजनक रहा।
उपायुक्त उद्योग अमरेश पांडेय ने बताया कि अब तक यहां के लिए कुल 202 फर्मो ने निवेश के लिए प्रस्ताव किया है। इन सभी से कुल 14288 करोड़ निवेश के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इस निवेश से कुल 37744 लोगों को विभिन्न स्तर के रोजगार सृजन होने का अनुमान है।

समिट को ऐतिहासिक बनाने का प्रयास
मंडल स्तरीय इनवेस्टर्स समिट को ऐतिहासिक बनाने का प्रयास है। तैयारी में लगे यूपी सीडा के क्षेत्रीय प्रबंधक केएन श्रीवास्तव बताते हैं कि उनका प्रयास है कि सभी संगठनों, आसपास के जिलों के उद्यमी इसमें शामिल हों।
कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा लोग शामिल होंगे तो निवेश और भी बढ़ेगा। बताया कि प्रदेश स्तरीय समिट तक निवेश में अभी और भी इजाफा होने की उम्मीद है।

योजनाओं की जानकारी देंगी डा. निशी पांडेय
प्रदेश की अर्थव्यवस्था एक ट्रिलियन डालर तक बढ़ाने का लक्ष्य है। इसके लिए 10-12 फरवरी को लखनऊ में यूपी ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का आयोजन होगा। कमिश्नर गौरव दयाल ने बताया कि समिट के पूर्व प्रदेश के विश्वविद्यालयों में सभी संकायों के छात्रों को प्रदेश की इस नीति की जानकारी दी जाएगी।

इसके लिए 48 सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारियों/शिक्षाविदों को इससे जोड़ा जा रहा है। डा. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के लिए शिक्षाविद डा. निशी पांडेय को नामित किया गया है। वह तीन से पांच फरवरी को विश्वविद्यालय में छात्रों को योजनाओं की जानकारी देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed