फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   NA

Ayodhya News: खड़े ट्रक में बाइक टकराई, दो युवकों की मौत

Mon, 30 Jan 2023 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 30 Jan 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
NA
पटरंगा (अयोध्या)। थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर गनौली गांव के पास रविवार रात खड़े ट्रक में पीछे से एक बाइक घुस गई। इस हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुँची पटरंगा पुलिस ने घायलों को सीएचसी रुदौली भेजवाया। वहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बाइक सवार दोनों युवक हेलमेट नहीं लगाए थे। डॉक्टर के अनुसार, दोनों के सिर में गहरी चोट लगने से मौत होना प्रतीत हो रहा है। स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा। रुदौली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पटरंगा थाना क्षेत्र के एनएच-27 पर गनौली गांव के पास रविवार रात करीब नौ बजे बेतरतीब खड़े ट्रक में पीछे से बाइक पर सवार दो युवक घुस गए। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुँचे हाईवे चौकी प्रभारी ने हमराही सिपाहियों के साथ ट्रक में फंसी बाइक को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली ले गए जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हाईवे चौकी प्रभारी मिथलेश सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान जयंत कुमार मौर्या पुत्र सुनील कुमार उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम करमोहना थाना मोतीपुर जिला बहराइच और अजय कुमार मौर्य पुत्र प्रमोद कुमार उम्र 19 वर्ष ग्राम गंगापुर थाना मोतीपुर जिला बहराइच के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed