फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   NA

Ayodhya News: सड़क का कीचड़ बना काल, तीन की मौत

Sat, 28 Jan 2023 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 28 Jan 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
NA
मसौधा (अयोध्या)। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर बुधवार रात फैले कीचड़ में ट्रक की टक्कर से गन्ना लदी ट्राॅली पलटने से दो गन्ना किसानों की मौके पर मौत हो गई। जबकि फिसलकर गिरे एक अन्य बाइक सवार ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है।
विज्ञापन

तारुन थाना क्षेत्र के बल्ली कृपालपुर मजरे गड़रिया का पुरवा निवासी अर्जुन पाल (25) पुत्र जगलाल पाल अपनी ट्रैक्टर ट्राॅली पर गांव के ही गौरव पटेल (23) पुत्र बलिराम वर्मा का गन्ना लादकर चीनी मिल मसौधा जा रहे थे।
विज्ञापन

लेप्रोसी मिशन अस्पताल चौराहे से जैसे ही आगे बढ़े कि फ्रेशमेट गन्ना की लदोरी का कीचड़ हाईवे पर फैला देखकर चालक ने ट्रैक्टर को रोक दिया और उस पर सवार गन्ना मालिक गौरव पटेल उतरकर ट्राॅली का पहिया चेक करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान तेज रफ्तार एकल दिशा में जा रहे ट्रक ने ट्राॅली चेक कर रहे युवक को कुचलते हुए ट्रॉली में टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर ट्राॅली पलट गई। गाड़ी के नीचे दबकर ट्रैक्टर चालक अर्जुन पाल और गन्ना मालिक गौरव पटेल दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भेजवाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
घटनास्थल से चंद कदम दूर गोंडा जिले के दलपतपुर थाना मोतीगंज निवासी शिवम सिंह (30) पुत्र अमरजीत सिंह भी कीचड़ में फिसलकर बाइक समेत हाईवे पर गिर पड़े। सिर में गंभीर चोट आने से मौके पर ही मरणासन्न हो गए थे।

पुलिस ने उन्हें एंबुलेंस बुलाकर जिला अस्पताल भेजवाया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक केके मिश्रा ने बताया कि मृतक शिवम के भाई हर्षवर्धन सिंह की तहरीर पर इत्तफाकन मौत का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed