फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   murder girl arrest

Ayodhya News: मौसा ने बच्ची की हत्या कर शव गड्ढे में फेंका

Sun, 15 Oct 2023 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 15 Oct 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
murder girl arrest
मासूम सिया। फाइल फोटो
बलरामपुर। आठ साल की मासूम सिया की हत्या उसके मौसा ने ही कर दी। इसके बाद बच्ची का शव नहर बालागंज से डिपवाबाग मार्ग के किनारे पानी से भरे एक गड्ढे में फेंक दिया। बुधवार देर शाम अपने मौसा की बेटी के साथ खेलने गई सिया जब घर नहीं लौटी, तो उसकी मां ने खोजबीन शुरू की। सिया की फोटो के साथ पर्चे बांटे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शुक्रवार रात सिया का शव बरामद कर उसके मौसा करन सोनी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

महाराष्ट्र के कल्यान जंक्शन मुंबई न्यू सोनिया काॅलोनी निवासी अनिरूद्व तिवारी की पत्नी मीनू तिवारी रक्षाबंधन पर अपनी बहन के घर बेटी के साथ आई थी। तबीयत खराब होने के कारण वह वापस नहीं जा सकी। वह शहर के गदरहवा मजार के पीछे रहने वाली अपनी बहन माधुरी सोनी के साथ ही रह रहीं थी। मीनू का कहना है कि उसकी बेटी सिया अपने मौसा करन सोनी की बेटी के साथ खेलने घर से गई थी। वह वापस नहीं आई तो उसने खोजबीन की, पता न चलने पर थाने में सूचना दी थी। उसकी लापता बेटी की खोज उसके बहन का पति करन भी कर रहा था। शुक्रवार को पुलिस को एक आठ साल की मासूम का शव मिला। पुलिस ने मीनू को बुलाकर तस्दीक कराई। शव सिया का ही होने पर पुलिस शुक्रवार पूरी रात छानबीन करती रही। पुुलिस को करन सोनी पर शक हुआ। क्योंकि जिस दिन सिया लापता हुई थी, उस दिन रात में उसे मौसा के साथ ही कुछ लोगों ने देखा था। इसके आधार पर पुलिस ने करन सोनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो हत्या का राज खुल गया। पुलिस के मुताबिक, करन ने बताया कि सिया अक्सर उसकी बेटी को मारती थी, एक दिन चेहरे पर मार दिया तो उसके गाल पर नाखून के निशान बन गए। इससे उसके चेहरे पर संक्रमण भी हो गया था। इसी वजह से वह सिया से काफी नाराज था। उस दिन उसने ठान लिया था कि उसकी हत्या कर देगा। करन ने बताया कि उसने बुधवार रात ही सिया का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

----------------
सीसीटीवी कैमरे में मौसा के साथ दिखी सिया तो हुआ शक
पुलिस ने शव मिलने के बाद पता किया कि सिया घर से निकल कर कहां गई थी। घर के आगे एक पेड़ के नीचे खेलने की जानकारी पर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। फुटेज में सिया देररात मौसा के साथ दिखी और यहीं से पुलिस का शक गहरा हो गया। इसके बाद पुलिस मौसा को थाने लेकर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------

बहन के साथ दीपावली की तैयारी कर रहा था शिवम
मुंबई से मां मीनू व बहन सिया के साथ शिवम रक्षाबंधन का त्योहार मनाने आया था। इसके बाद वह दीपावली मनाने की तैयारी कर रहा था। बहन की हत्या से शिवम सहम गया है। बहन के साथ दीपावली पर खुशियां मनाने का उसका अरमान टूट गया। उसका रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस कर रही कार्रवाई
सात वर्षीय सिया की गुमशुदगी की सूचना मिली थी। छानबीन के दौरान सिया का शव तालाब के पास मिला। जांच में उसका मौसा करन ही हत्या करने में दोषी मिला है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस कार्रवाई कर रही है।
- केशव कुमार, पुलिस अधीक्षक, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed