{"_id":"5f3abb1a8ebc3e3cba0b49fd","slug":"murder-faizabad-news-lko535519629","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल की रखवाली कर रहे बुजुर्ग किसान की गला काटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल की रखवाली कर रहे बुजुर्ग किसान की गला काटकर हत्या
विज्ञापन
मवई। मवई थाना क्षेत्र के शेरपुर के प्रयागदत्त पुरवा में छुट्टा जानवरों से खेत की रखवाली करते समय बुजुर्ग किसान की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह घटना की जानकारी के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस, डॉग स्क्वाड व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने मृतक की बेटी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
मवई थाना क्षेत्र के शेरपुर के माताफेर रावत (70) पुत्र तुलसीराम रावत गांव से करीब एक किमी दूर स्थित प्रयागदत्त का पुरवा में अपने खेत में मचान बनाकर धान की रखवाली करते थे। माताफेर के एक लड़का नकछेद व लड़की संगीता है। लड़का गांव के बाहर मकान बनाकर रह रहा है, जबकि पति-पत्नी के बीच अनबन के चलते पिछले करीब दस वर्ष से लड़की संगीता शेरपुर में पिता के घर पर ही रह रही है। माताफेर रविवार शाम को खाना खाने के बाद अपने खेत चले गए थे। रविवार सुबह करीब छह बजे संगीता खेत गई और मचान के पास पहुंची और अपने पिता को आवाज दी। जब वह नहीं बोले तो पास जाकर देखा तो उसके पिता के सिर व गले से खून बह रहा था।
माताफेर की आंख के ऊपर धारदार हथियार से चोट के निशान थे। हल्की हल्की सांसें चल रही थी। संगीता ने तुरंत पानी पिलाया। इसके बाद कुछ ही देर में उनकी मृत्यु हो गई। संगीता के चीख पुकार सुनकर गांव के ही परशुराम तथा रामभरोसे मौके पर पहुंचे। परशुराम ने घटना की सूचना डायल 112 पर दी। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक मवई राम किशन राना पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे तथा घटना के संबंध में परिजनों से जानकारी हासिल की। बाद में पहुंची फोरेंसिक तथा डॉग स्क्वाड की टीम भी मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई। सूत्रों के अनुसार, पुलिस मामले में मृतक की बेटी के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
साथ ही उसके बेटे से भी पूछताछ की है। सीओ रुदौली एएसपी निपुण अग्रवाल ने बताया कि मृतक किसान की धारदार हथियार से हत्या की गई है। संगीता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक राम किशन राना ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।