फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   murder

जीआईसी मैदान में निजी कंपनी के कर्मी का शव मिला

Wed, 25 Dec 2019 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
murder
जीआईसी में हत्या के बाद जांच करते सीओ सिटी अरविंद चौरसिया। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। शहर के मध्य स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में चल रही विराट कवि सम्मेलन की तैयारी के बीच मैदान के एक किनारे मल्टीनेशन कंपनी के कर्मचारी अखिलेश वर्मा (32) का अधजला शव मिला। शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। परिवारीजनों ने हत्या कर शव तेजाब से जलाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शव की हालत बहुत खराब थी। पुलिस के मुताबिक, हत्या करने के बाद तेजाब जैसे किसी ज्वलनशील पदार्थ से जलाने के प्रयास के कारण शव की त्वचा जल गई थी और आंतें आदि बाहर आ गई थीं।
विज्ञापन

शव के पास एक बाइक व शराब की बोतलें भी मिली हैं। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच-पड़ताल कर रही है। घटना के बाद घर में कोहराम मचा है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में बुधवार सुबह करीब 7 बजे मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों ने एक युवक के शव को देखा तो सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद आशंका जताई है कि अखिलेश की हत्या करने के बाद उसके शव को तेजाब जैसे किसी ज्वलनशील पदार्थ से जला दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, शव के पास से पुलिस को एक बाइक व शराब की बोतलें भी मिली। बाइक पर जनपद अयोध्या का नंबर था, जब नंबर को ट्रैस किया गया तो बाइक मालिक की पहचान थाना कैंट के मिर्जापुर गांव निवासी अखिलेश वर्मा के रूप में हुई। परिवारीजनों ने इसकी पुष्टि की।
मृतक के परिवारीजनों ने बताया कि अखिलेश माय लाइफस्टाइल ग्लोबल प्रा. लि. में मार्केटिंग का काम करता था। मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे वह घर से निकला था। बताया कि मई 2020 में उसकी शादी भी तय थी। उन्होंने अज्ञात लोगों पर अखिलेश की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। हालांकि, पुलिस तहरीर मिलने की बात से इंकार कर रही है।

पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए कुछ लोग
शव के पास मिली बाइक नंबर के आधार पर मृतक की पहचान की गई। संभावना है कि हत्या करने के बाद शव को किसी ज्वलनशील पदार्थ से जलाया भी गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट आने पर हत्या कैसे हुई स्पष्ट होगा। फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है, कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
अरविंद चौरसिया, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed