{"_id":"64d9269768d90db4df065c27","slug":"murder-barabanki-beer-botle-faizabad-news-c-97-1-slko1024-1158-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: बाराबंकी के युवक की चाकू से गोदकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: बाराबंकी के युवक की चाकू से गोदकर हत्या
Mon, 14 Aug 2023 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 14 Aug 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुदौली, अयोध्या। कोतवाली रुदौली क्षेत्र के दलसराय चौराहे के निकट शारदा सहायक नहर की पटरी के किनारे लगी झाड़ियों में रविवार सुबह करीब 10:30 बजे एक युवक का खून से लथपथ शव मिला। युवक को चाकू या किसी अन्य धारदार हथियार से बुरी तरह गोदा गया था। उसके गले, पेट व सीने पर घाव के गहरे निशान थे। शव के पास से मृतक की बाइक, जेब में कुछ कागजात व दवाओं के साथ एक बीयर की बोतल भी मिली है।
घटना की सूचना मिलते ही एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर, सीओ रुदौली सत्येंद्र भूषण तिवारी, कोतवाल देवेद्र सिंह ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन की। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर मिले वस्तुओं का परीक्षण किया। बाइक से मिले कागजात के आधार पर युवक की शिनाख्त बाराबंकी जिले के टिकैतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत खेतासराय गांव निवासी सोनू (20) पुत्र बाबू चौहान के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
भाई के लिए फलाहार लाने निकला था युवक
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची मृतक की मां, बहन व भाई ने बताया कि सोनू अपने भाई के लिए फलाहार लाने की बात कहकर शनिवार शाम करीब तीन बजे घर से निकला था। बताया कि 3:30 बजे उसका फोन स्विच ऑफ हो गया था। देर रात तक घर नहीं पहुंचा, सुबह 11 बजे उसकी हत्या होने की खबर मिली। मौके पर सीओ, कोतवाल ने भी उनसे पूछताछ की।
विज्ञापन
मृतक की जेब से बरामद हुईं आपत्तिजनक दवाएं
कोतवाल देवेंद्र सिंह के अनुसार, घटनास्थल से पुलिस को एक बीयर की बोतल, एक पंपिंग सेट व मृतक की जेब से आपत्तिजनक दवाएं मिली हैं। वहीं सोनू की जेब व घटनास्थल के पास से उसका मोबाइल नहीं मिला है। इससे पुलिस की जांच अटक गई है। फिलहाल सोनू यहां कैसे व किस कार्य के लिए आया, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस की एक टीम ने आसपास स्थित बीयर की दुकानों पर जांच पड़ताल की है। साथ ही मृतक के मोबाइल नंबर के आधार पर उसका सीडीआर निकालने का प्रयास कर रही है।
प्रेम प्रसंग की राह पर पुलिस की तफ्तीश
घटना के बाद पुलिस ने करीब पांच घंटे तक सीओ कार्यालय में मंथन किया। घटनास्थल से उठ रहे कुछ सवालों को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों की माने तो सोनू की हत्या जिस बेरहमी के साथ हुई है, उससे ये प्रतीत होता है कि हत्यारे को सोनू से नफरत हो गई थी। सूत्र यह भी बताते हैं कि पुलिस की तफ्तीश प्रेम प्रसंग को जोड़ते हुए आगे चल पड़ी है। सीओ सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि अभी जांच की दिशा नहीं तय हो पाई है। घटना से जुड़े कुछ अन्य पहलुओं पर जांच कराई जा रही है जिसकी रिपोर्ट आनी बाकी है।