फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   More than half of the seats of Awadh University's 37 new courses are vacant

अवध विवि के 37 नए कोर्सों की आधी से अधिक सीटें खाली

Mon, 05 Aug 2019 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
More than half of the seats of Awadh University's 37 new courses are vacant
अयोध्या। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विवि प्रवेश के मामले में विद्यार्थियों को अपनी ओर रिझाने में नाकाम रहा है। विवि के 59 कैंपस कोर्सों में 2 हजार 655 सीटों के सापेक्ष मात्र एक हजार 260 विद्यार्थियों ने ही एडमिशन लिया है। 37 नए कोर्सों की हालत सबसे खस्ता है। बैचलर आफ वेजुअल आर्ट में सिर्फ एक एडमिशन हुआ है। एमए हिंदी व भूगोल जैसे विषयों नामी विषयों के लिए सिर्फ दो-दो विद्यार्थियों ने ही प्रवेश लिया है। इस सब से अलग कुलपति के अपने विषय गर्वनेंस एंड पब्लिक पॉलिसी में सिर्फ पांच विद्यार्थी पढ़ने आए हैं।
विज्ञापन

अवध विवि ने मार्च माह से ही प्रवेश की तैयारियां शुरू की थी। अप्रैल से आवेदन प्रक्रिया चली। हर बार आवेदन की तिथि खत्म होने पर एक-एक माह तिथि बढ़ती रही। अंत में जुलाई माह तक आवेदन की प्रक्रिया चली। इसके बाद काउंसलिंग का दौर शुरू हुआ। अब लगभग प्रवेश की प्रक्रिया पूर्ण होने की ओर बढ़ गई है। पूरे प्रवेश संबंधी मामले में विवि प्रशासन विद्यार्थियों को रिझा नहीं पाया है। नए कोर्सों में विद्यार्थियों ने कोई विशेष उत्साह नहीं लिया है।
विज्ञापन

बीएससी के प्रवेश को लेकर अपनी पीठ थपथपाने वाले विवि प्रशासन की स्थिति यह है कि बीएससी फिजिक्स, मैथ व इलेक्ट्रानिक में 50 सीट के सापेक्ष 30 व बीएससी फिजिक्स मैथ व कंप्यूटर साइंस में 50 सीट के सापेक्ष 41 विद्यार्थियों ने एडमिशन लिया है। बीबीए व बीसीए जैसे लोकप्रिय कोर्स में 120-120 सीटों के सापेक्ष क्रमश: 84 व 88 प्रवेश हुए हैं। कुछ ऐसी ही स्थिति नए कोर्सों की भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीवाक फाइन में 50 सीट के सापेक्ष 20, बीवाक फैशन डिजाइन में 30 के सापेक्ष 17, बीवाक टूरिज्म व हास्पिटल्टी में 40 के सापेक्ष 12, लाइब्रेरी साइंस में 60 के सापेक्ष 13, एमए योगा साइंस में 60 के सापेक्ष 44, एमए भूगोल में 40 के सापेक्ष दो, एम अंग्रेजी में 60 के सापेक्ष 5 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। अभी तक विवि के कैंपस में चल रहे 59 कोर्सों में से सिर्फ आधी सीटों पर एडमिशन हो पाए हैं।
विवि कैंपस के वित्त पोषित विभाग में संचालित कोर्सो की भी हालत खराब है। एमएससी इंवायरमेंट में 30 के सापेक्ष 15, एमएससी इलेक्ट्रानिक में 30 के सापेक्ष 17, एमएससी बायोटेक्रोलॉजी में 30 के सापेक्ष 12, एमएससी बायो कमेस्ट्री में 30 के सापेक्ष 17, एमए इकोनॉमिक्स में 60 के सापेक्ष 18 व एमए इतिहास में 60 के सापेक्ष आठ विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है।

अवध विवि के मीडिया प्रभारी प्रो. केके वर्मा ने बताया कि अवध विवि कैंपस कोर्सो की एडमिशन प्रक्रिया लगभग पूर्ण हो गई है। कुछ कोर्सों में कम एडमिशन के चलते प्रवेश लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed