फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   MLC vote today

एमएलसी चुनाव में मतदान आज

Wed, 02 Mar 2016 11:58 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 02 Mar 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
MLC vote today
फैजाबाद स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन के लिए पोलिंग पार्टियां बुधवार शाम बूथों पर पहुंच गईं। शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान के लिए 21 मजिस्ट्रेटों को लगाया गया है। पोलिंग पार्टियों के साथ पुलिसकर्मियों को भी बूथों पर भेज दिया गया है। बूथों पर मतदान के दौरान फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी कराई जाएगी।
विज्ञापन


सभी जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ भी वीडियोग्राफर तैनात किए गए हैं। मतदान गुरुवार सुबह आठ बजे शुरू होगा।  
एमएलसी चुनाव में मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना करने से पहले उप जिला निर्वाचन अधिकारी आरएन शर्मा ने मतदान में लगाए गए अफसरों के साथ कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक की।
विज्ञापन


चुनाव के बाबत जानकारी देने के साथ ही यहां से पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गईं। सभी मतदान केंद्रों से मतदान की लाइव वेबकास्टिंग कराने की भी तैयारी हो रही है। मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए पोलिंग बूथों पर फोर्स भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शांति व सुरक्षा के मद्देनजर तीन सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, छह जोनल मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। एक सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ माइक्रो ऑब्जर्वर बूथों पर रहेंगे। जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ वीडियोग्राफर लगाए गए हैं। नगर पालिका परिषद सहित सभी 11 ग्रामीण क्षेत्र के ब्लॉक कार्यालयों के केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच गई हैं।


गुरुवार को फैजाबाद व अंबेडकरनगर के 3311 वोटर मतदान करेंगे। इनमें फैजाबाद के 1656 और अंबेडकरनगर के 1655 मतदाता शामिल हैं। मतदान सुबह आठ से शाम चार बजे तक होगा। जिला निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक सभी पोलिंग पार्टियों बूथों पर पहुंच गई हैं। मतदान सुबह आठ बजे शुरू होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed