फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   MLA rages on misinformation of minor cleaning

माइनर सफाई की गलत सूचना पर भड़के विधायक

Sun, 15 Dec 2019 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
MLA rages on misinformation of minor cleaning
अयोध्या। नहर विभाग के सहायक अभियंता द्वारा विकासखंड पूरा बाजार में शारदा सहायक नहर से निकली रोशन नगर माइनर की सफाई की झूठी सूचना देने पर विधायक भड़क गए। उन्होंने सहायक अभियंता को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन

मालूम हो कि अयोध्या विधानसभा क्षेत्र में 23 माइनरों की सफाई का कार्य होना था। नहर विभाग के सहायक अभियंता मोलहू ने विधायक वेदप्रकाश गुप्त को रोशन नगर माइनर की सफाई पेपर में पूर्ण दिखाई थी मगर मौके पर 40 फीसदी काम ही होना पाया गया। इस पर विधायक ने ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड करने की बात कहते हुए मौजूद सहायक अभियंता सहित अन्य अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन

इस दौरान विधायक वेदप्रकाश गुप्त ने सहायक अभियंता से पूछा कि जब आपने कार्य पूर्ण होने की सूचना दे दी है तो मेरे आने पर जेसीबी द्वारा सफाई क्यों कराई जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि माइनर में केवल जुताई कर दी गई थी, शिकायत पर अब मिट्टी निकाली जा रही है। किसान जगराम ने बताया कि माइनर के हेड पर चौड़ाई मात्र दो फिट कर दी गई है जबकि उसे छह फीट चौड़ा होना चाहिए था। कहा कि जब हेड ही पतला कर दिया गया तो पानी कहां से आएगा। विधायक ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि वो एक सप्ताह बाद फिर आएंगे और पूरी माइनर की सफाई का जायजा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed