{"_id":"5d88f95e8ebc3e93ba1b1d74","slug":"missing-cricketer-anshu-yadav-found-in-ayodhya-faizabad-news-lko4831551114","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता क्रिकेट खिलाड़ी अंशु यादव अयोध्या में मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता क्रिकेट खिलाड़ी अंशु यादव अयोध्या में मिली
विज्ञापन
अयोध्या। झारखंड के कोडरमा जिले की निवासी मशहूर टेनिस बाल क्रिकेट खिलाड़ी अंशु यादव रविवार को अयोध्या में मिली हैं। वह अयोध्या कोतवाली में पुलिस की अभिरक्षा में है। पुलिस ने खिलाड़ी के परिवारीजनों को सूचना दे दी है, उनके परिजनों के आने के बाद अंशु के उनके सुपुर्द किया जाएगा। वह गत 14 सितंबर से लापता थी।
पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह एक श्रद्धालु ने अंशू यादव को कोतवाली अयोध्या लाकर पहुंचाया। पूछताछ में अंशु ने बताया कि वह हावड़ा में एक महीने से कोचिंग कर रही थी। आठ दिन पहले वह ट्रेन पर सवार होकर निकली और भूलवश अयोध्या पहुंच गई। सोमवार को एक मंदिर में एक श्रद्धालु ने उसे रोता हुए देखा तो अंशु ने उसे सारी बात बताई और अपना आधार कार्ड दिखाया।
आधार कार्ड में प्रकाशित नंबर पर व्यक्ति ने संपर्क किया जो अंशू के बड़े भाई अनूप यादव का था। इसके बाद उसने अंशु को उसके भाई से बात कराई तो वह रोने लगी। इस पर अंशू के पिता व भाई ने उक्त व्यक्ति से अंशु को अपने पास रखने का आग्रह किया तो उन्होंने कहा कि वे खुद वहां घूमने के लिए आए हैं और उन्हें लौटना भी है। उसके बाद परिजनों के आग्रह पर उसी व्यक्ति ने अंशु को अयोध्या कोतवाली थाने में पहुंचा दिया, जहां वह पुलिस की अभिरक्षा में है।
विज्ञापन
अंशु यादव भारत, श्रीलंका और नेपाल के त्रिकोणीय सीरीज के लिए पिछले साल भारतीय टीम में चयनित हुई थी। इसके अलावा स्टेट लेवल पर टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन कर चुकी हैं। सीओ अयोध्या अमर सिंह ने बताया कि अंशु के परिजनों के आते ही सुपुर्द कर दिया जाएगा।