{"_id":"571523a34f1c1b354f8b48cf","slug":"missed-last-chance-today-to-female-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"छूटी महिला अभ्यर्थियों के लिए आज अंतिम मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छूटी महिला अभ्यर्थियों के लिए आज अंतिम मौका
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Mon, 18 Apr 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
पुलिस भर्ती में दौड़ लगाती लड़कियां।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से आयोजित सिपाही भर्ती में महिला अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा मंगलवार को खत्म हो जाएगी। छूटी महिला अभ्यर्थियों के लिए मंगलवार को अंतिम मौका दिया गया है। इसके बाद सिपाही भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले पुरुष अभ्यर्थियों की दौड़ कराई जाएगी।
पुलिस लाइन ग्राउंड पर चल रही भर्ती प्रक्रिया में सोमवार को एक हजार 27 महिला अभ्यर्थियों ने दौड़ लगाई। जिसमें 884 को सफल घोषित किया गया। गर्मी व तपिश के चलते अभ्यर्थियों की परेशानी थमने का नाम नहीं ले रही है।
पुलिस महकमे में सिपाही पद पर भर्ती के लिए पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से परिक्षेत्र के विभिन्न जनपदों अंबेडकरनगर, सुलतानपुर, फैजाबाद, बाराबंकी व अमेठी के अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा फैजाबाद पुलिस लाइन ग्राउंड पर कराई जा रही है।
विज्ञापन
भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाली महिला अभ्यर्थियों में से 1138 को सोमवार को दौड़ के लिए बुलाया गया था। वहीं, शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान छूटी 126 महिला अभ्यर्थियों ने भी सोमवार को भर्ती बोर्ड के समाने हाजिरी दर्ज कराई।
भर्ती बोर्ड के समक्ष हाजिरी दर्ज कराने वाली कुल एक हजार 27 महिला अभ्यर्थियों को दो-दो सौ के बैच में पुलिस लाइन ग्राउंड पर 2.4 किलोमीटर दूरी तय करने के लिए दौड़ाया गया। निर्धारित समय में दौड़ पूरी करने वाले 884 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया। जबकि, एक सौ 43 अभ्यर्थी असफल घोषित हुए।
भीषण गर्मी व तपिश के चलते अभ्यर्थियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। भर्ती प्रक्रिया में गर्मी के चलते अभ्यर्थियों को चक्कर आना जारी है। एहतियात के तौर पर दौड़ ग्राउंड पर पानी के साथ जवानों को लगाया गया है। मंगलवार को महिला अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा खत्म हो जाएगी। इसके बाद पुरुष अभ्यर्थियों को दौड़ के लिए बुलाया जाएगा।