{"_id":"578536364f1c1b081b13e0b8","slug":"minibus-crashed-into-a-tree-killing-old-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से टकराई मिनी बस, वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से टकराई मिनी बस, वृद्धा की मौत
फैजाबाद
Updated Tue, 12 Jul 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
फैजाबाद में पटरंगा थाना क्षेत्र के जरायलकला गांव के पास हाईवे पर हादसे में क्षतिग्रस्त बस।
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पटरंगा थानाक्षेत्र के जरायल कला गांव के पास मंगलवार की भोर गोरखपुर से लखनऊ जा रही यात्रियों से भरी एक एसी मिनी बस डिवाइडर से टकराते हुए दूसरी लेन में सड़क के किनारे पेड़ से जा टकराई।
हादसा इतना तेज था कि बस के परखचे उड़ गए। यात्रियों की चीख-पुकार के बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सभी को मिनी बस से बाहर निकाला। एंबुलेंस से रुदौली व मवई सीएचसी भेजा गया, जहां एक बुजुर्ग महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई।
गंभीर रूप से घायल आठ लोेगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जहां से पांच घायलों को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया है। शेष आठ घायलों का उपचार सीएचसी में चल रहा है। आठ यात्रियाें को मामूली चोटें आई थीं। बस में चालक समेत कुल 25 यात्री सवार थे।
विज्ञापन
मंगलवार की भोर में तकरीबन तीन बजे गोरखपुर से लखनऊ जा रही एसी मिनी बस के चालक को अचानक झपकी आ गई। इससे थानाक्षेत्र के जरायलकला गांव के पास अनियंत्रित हुई मिनी बस डिवाइडर से टकराने के बाद दूसरी लेन पर चली गई और हाईवे किनारे लगे आम के पेड़ से जा टकराई।
टक्कर इतनी तेज थी कि मिनी बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। यात्रियों की गुहार पर दौड़े ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पटरंगा थाना पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायल यात्रियों को बाहर निकलवाया और लगभग छह एंबुलेंस की मदद से सीएचसी मवई व रुदौली भिजवाया।
सीएचसी रुदौली के अधीक्षक डॉ. अजय मोहन व सीएचसी मवई अधीक्षक डॉ. विजय सिंह ने बताया कि गंभीर रूप सें घायल बुजुर्ग महिला विधावती (65) पत्नी सूर्य भान प्रताप निवासी पडरौना जिला कुशीनगर की मौत हो गई।
गंभीर रूप से घायल मिनी बस चालक सुभाष चन्द (40) निवासी जेल चौराहा देवरिया, अखिलेश कुमार (28) निवासी कानपुर, मोनिका देवी व पति अजय कुमार निवासी पिपरायी गोरखपुर, सूरज मौर्या पुत्र राजकुमार निवासी घोसावल गोरखपुर, शिव कुमार (40) निवासी राजघाट, अवधेश कुमार निवासी कुशीनगर, विवेक सिंह निवासी सिद्धार्थनगर को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
शेष घायलों में साजिया (11), रामसागर (30), विजय कुमार (25), रामजियावन (22), घिर्राऊ प्रसाद (30), माता प्रसाद (22), अवधेश कुमार (44) व दुर्गा (65) का इलाज सीएचसी में चल रहा है। अन्य आठ यात्रियों को मामूली चोटें आई थीं, जिन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
पटरंगा थाना प्रभारी लालता प्रसाद साहू ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच कर सभी घायलों को सीएचसी रुदौली व मवई पहुंचाया गया। रुदौली सीएचसी में एक महिला यात्री की मौत हो गई।
जिसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि घायलों में पांच लोगों को लखनऊ रेफर कर दिया गया है।