{"_id":"574893054f1c1b440769149a","slug":"million-to-upgrade-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक करोड़ से अपग्रेड होगा रेलवे स्टेशन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक करोड़ से अपग्रेड होगा रेलवे स्टेशन
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Sat, 28 May 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन का जायजा लेते जीएम और डीआरएम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक एके पुठिया और डीआरएम एके लाहोटी ने शुक्रवार को अयोध्या रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। साफ-सफाई की गहनता से जांच की। कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। स्टेशन के बाहर पौधरोपण किया। महाप्रबंधक ने कहा कि जल्द ही बाराबंकी से अकबरपुर तक रेलवे लाइन का दोहरीकरण होगा।
छोटे स्टेशनों का विकास होगा और अयोध्या रेलवे स्टेशन को एक करोड़ की लागत से उच्चीकृत किया जाएगा। इस दौरान स्काउट आफ नार्दन रेलवे के बच्चों ने नुक्कड़ नाकट प्रस्तुत कर लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। इसके बाद अधिकारी लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
स्वच्छता अभियान की जमीनी हकीकत देखने के लिए वाराणसी से चलकर दिन में लगभग एक बजे उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक और डीआरएम अयोध्या पहुंचे। रेलवे स्टेशन पर सभी कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
डीआरएम ने कहा कि 26 मई से स्वच्छता का विशेष सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 28 मई को सेवा दिवस, 29 मई को सतर्कता दिवस, 30 मई को सामंजस्य दिवस, 31 मई को समायोजन दिवस और एक जून को संचार दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
डीआरएम ने कहा कि रेलवे की सुविधाओं में बढ़ोत्तरी हुई हैं। इसी के साथ लोगों की अपेक्षाएं भी बढ़ी हैं। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने कहा कि बाराबंकी से लेकर अकबरपुर तक रेलवे लाइन का दोहरीकरण किया जाएगा। इसी के साथ वाराणसी और लखनऊ यार्ड क्षमता में बढ्ढोत्तरी का खाका तैयार किया गया है।
उन्होंने कहा कि हर रूट पर ट्रेनें बढ़ाई जाएंगी। श्री पुठिया ने कहा कि दिव्यांगों की सुविधा के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है। स्टेशन पर दिव्यांगों के लिए लिफ्ट और एक्सीलेटर लगाए जाएंगे। इस मौके पर सीएमएस रेलवे ऊषा किरन, स्टेशन अधीक्षक जीपी सिंह, सीनियर डीसीएम अजीत सिन्हा आदि मौजूद रहे।
बाद में समाजसेविका रानी अवस्थी, शशिकांत दास और सांसद प्रतिनिधि कमलाकांत सुंदरम ने उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक और डीआरएम को ज्ञापन सौंप कर आयोध्या रेलवे स्टेशन पर और सुविधाएं बढ़ाए जाने की मांग की है।